विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायल का बेरूत पर बड़ा हमला, IDF की एयर स्ट्राइक में 87 लोगों की मौत; 700 घायल

Published: Wed, 08 Apr 2026 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 09:34 PM (IST)

इजरायल की वायुसेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के कोला इलाके में बड़ा हवाई हमला किया है। लेबनान पर इजरायल ...और पढ़ें

इजरायल का बेरूत पर बड़ा हवाई हमला। (फाइल)

इजरायल का बेरूत पर बड़ा हवाई हमला। (फाइल) 

HighLights

  1. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया

  2. हमले में 87 लोगों की मौत हुई

  3. कोला इलाके में हुए हमले में 700 लोग घायल हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल की वायुसेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हवाई हमला किया है। ये हमले कोला इलाके में हुए हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अल जजीरा को बताया कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, लेबनान पर इजरायल की स्ट्राइक में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजरायल घनी आबादी वाले इलाकों पर कर रहा हमला- लेबनान

बेरूत पर इजरायली हमलों के बीच लेबनान के प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इजरायल घनी आबादी वाले लेबनानी इलाकों पर हमले कर रहा है और बेबस नागरिकों को मार रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायल युद्ध रोकने के लिए सभी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

लेबनान ने मित्र देशों से की मदद की अपील

लेबनान के पीएम ने कहा कि वह सभी दोस्तों से अपील करते हैं कि वे हर तरह से इन हमलों को खत्म करने में हमारी मदद करें।

यह भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान का बड़ा फैसला

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।