विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान का बड़ा फैसला

Published: Wed, 08 Apr 2026 09:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM (IST)

Hormuz Closed: अमेरिका-ईरान सीजफायर (Iran US Ceasefire) के तुरंत बाद ईरान ने लेबनान पर इजरायली (Israel Attack On Lebanon) हमलों ...और पढ़ें

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज। (रॉयटर्स)

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के एलान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि तेहरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। फॉर्स न्यूज ने के मुताबिक, यह फैसला लेबनान पर इजरायली हमलों के चलते लिया गया है।

फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायल के हमलों के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल टैंकरों के मार्ग को रोक दिया है। फार्स की रिपोर्ट है कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम प्रभावी होने के बाद आज सुबह दो तेल टैंकरों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई।

एजेंसी की रिपोर्ट है, " लेबनान पर इजरायल के हमलों के साथ, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है।''