ट्रंप के 'हमला न करने' के फैसले के बाद, ईरानी मीडिया ने उनका जमकर मजाक उड़ाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान के पावर ग्रिड पर 5 दिन तक हमला न करने के फैसले पर ईरानी मीडिया ने जमकर मजाक उड़ाया है। इसे अमेरिकी हिचकिचाहट का सबूत बताते हुए ईरान ने इसे अपनी जीत माना।

ईरानी मीडिया ने उड़ाया ट्रंप के फैसले का मजाक। (रॉयटर्स)
HighLights
ईरानी मीडिया ने ट्रंप के फैसले का जमकर मजाक उड़ाया।
अमेरिका की हिचकिचाहट का सबूत बताया गया यह निर्णय।
ईरान ने इसे अपनी जीत मानते हुए 'रोकथाम' का रास्ता चुना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर ग्रिड पर हमला न करने का फैसला 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप के इस के फैसले के बाद ईरानी मीडिया में उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
ईरान के मुख्य सरकारी मीडिया ने ट्रंप के इस फैसले को अमेरिका की हिचकिचाहट का सबूत बताया। ईरान ने संकेत दिया कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ रही है, वह रियायत देने के बजाय 'रोकथाम' का रास्ता अपनाना चाहता है।
ट्रंप की वह घोषणा, जिसमें उन्होंने 5 दिन की मोहलत दी थी और कहा था कि अमेरिका ईरानी पावर प्लांट और उससे जुड़े बुनियादी ढ़ांचे पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद ईरानी मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसमें कुछ में इस फैसले का मजाक उड़ाया और कुछ ने इसे अपनी जीत माना।
ईरानी मीडिया ने उड़ाया ट्रंप के फैसले का मजाक
ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई संपर्क नहीं हुआ है, चाहे वह सीधा हो या परोक्ष।
'प्रेस टीवी' ने बताया कि एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि ट्रंप ने बातचीत का प्रस्ताव इसलिए वापस ले लिया, क्योंकि ईरान की सैन्य धमकियां काफी गंभीर थीं और अमेरिका तथा पश्चिमी देशों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा था। अधिकारी ने कहा कि अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है और केवल 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' से न तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल पाएगा और न ही ऊर्जा बाजार स्थिर हो पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप की पांच दिन की यह 'चेतावनी' केवल हमलों की चल रही योजनाओं को ही उजागर करती है, जिसका ईरान पूरी ताकत से बचाव करते हुए जवाब देगा।
'मेहर न्यूज' ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ऊर्जा स्थलों पर हाल ही में हुए हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने वॉशिंगटन को अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। मेहर ने कहा कि ट्रंप की धमकी महज एक दिखावा थी, और इसके सबूत के तौर पर उसने अमेरिका द्वारा हमलों को टालने का जिक्र किया।
'तेहरान टाइम्स' ने ट्रंप पर सीधा तंज कसते हुए उनकी रणनीति को "कूटनीति की आड़ में पीछे हटना" बताया।
इसे भी पढ़ें: 48 घंटे के अल्टीमेटम से 5 दिन के विराम तक... कैसे बदलते गए ट्रंप के सुर, क्या ईरान के साथ हो रही डील? Inside Story
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।