विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान की मिसाइल बनाने की ताकत खत्म', मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का दावा

Published: Fri, 20 Mar 2026 09:30 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:31 AM (GMT+05:30)

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान अब बैलिस्टिक मिसाइल बनाने या यूरेनियम संवर्धन करने में सक्षम नहीं है।

HighLights

  1. ईरान अब बैलिस्टिक मिसाइल नहीं बना पाएगा- नेतन्याहू

  2. अमेरिका-इजरायल हमलों से ईरान की मिसाइल क्षमता हुई नष्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे इजरायल हो या ईरान कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान के पास अब बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है।

दरअसल, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं और आप इसके गवाह हैं।" साथ ही दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के 20 दिनों के बाद, ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है। नेतन्याहू ने संभावनाएं जताई है कि युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है।

मिसाइल हथियारों को भारी नुकसान

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि सैन्य अभियान के पहले चरण में अमेरिका और इजरायल ने मिसाइल भंडारों को नष्ट कर दिया, ड्रोन और मिसाइल हथियारों के जखीरे को भारी नुकसान पहुंचाया- जिसमें परमाणु ढांचा भी शामिल है, और अब वे उन मिसाइलों को दोबारा बनाने की औद्योगिक क्षमता को ही नष्ट कर रहे हैं।

तबाह हो रहा ईरान

नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है। ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। उनके सैकड़ों लॉन्चर नष्ट कर दिए गए हैं, उनके मिसाइल भंडारों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है, और साथ ही उन उद्योगों पर भी जो इन्हें बनाते हैं। यह महत्वपूर्ण है।

मिसाइलों को पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्रियों पर हमला

नेतन्याहू ने कहा कि हमने मिसाइलों को नष्ट किया, और हमने बहुत सारे बुनियादी ढांचे को भी नष्ट किया। अब हम जिन चीजों को नष्ट कर रहे हैं, वे वे फैक्ट्रियां हैं, जो इन मिसाइलों को बनाने वाले पुर्जे तैयार करती हैं। हम उनके पूरे औद्योगिक आधार को मिटा रहे हैं, जिसे हमने पहले नहीं छेड़ा था।

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल और अमेरिका अपने चल रहे सैन्य अभियान के माध्यम से पूरी दुनिया की रक्षा कर रहे हैं। इन हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि, नेतन्याहू ने इन दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया।

होमुर्ज स्ट्रेट को लेकर क्या कहा?

वहीं, होमुर्ज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद बढ़ती महंगाई को लेकर नेतन्याहू ने कहा, इजरायल अहम शिपिंग मार्गों को फिर से खोलकर वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों को स्थिर करने के अमेरिका के प्रयासों का समर्थन कर रहा है।

अमेरिकी, होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। और वे जैसे ही इसमें सफल होंगे- तो तेल की कीमतें नीचे आ जाएंगी। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में सुनी गई कई धमाकों की आवाज

यह भी पढ़ें- ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में अमेरिका, पीट हेगसेथ के एक बयान ने हिला दी दुनिया