ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में अमेरिका, पीट हेगसेथ के एक बयान ने हिला दी दुनिया
अमेरिका, ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में है। खुद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ...और पढ़ें

ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में अमेरिका (फोटो- रॉयटर)
HighLights
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, ईरान को इसका करना होगा सामना
उसकी सभी 11 पनडुब्बियां तबाह, अब तक सात हजार लक्ष्यों को बनाया निशाना
एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका, ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में है। खुद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह बात कही है। उन्होंने गुरुवार को ईरान को चेताया कि उसे सबसे बड़े हमले का सामना करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान का सतही बेड़ा अब कोई मायने नहीं रखता। उसकी पनडुब्बियां अब तबाह हो चुकी हैं। ईरान के पास कभी 11 पनडुब्बियों का बेड़ा था, लेकिन अब उसके पास पनडुब्बियां समाप्त हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का उद्देश्य नहीं बदला है। जबकि ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि अमेरिकी सेना ने आपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान के भूमिगत मिसाइल ठिकानों पर पांच हजार पाउंड वजनी पेनिट्रेटर हथियार यानी बंकर बस्टर बम गिराए और उस देश में सात हजार से ज्यादा लक्ष्यों को निशाना बनाया है।
एपी के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में गुरुवार को हेगसेथ ने जनरल केन के साथ प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इन पनडुब्बियों को खासतौर पर फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के लिहाज से तैयार किया गया था।
हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने ईरान युद्ध में मारे गए सैन्य कर्मियों के परिवारों से कहा था कि अमेरिकी सेना इसे खत्म कर देगी।
एएनआइ के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को निर्णायक रूप से और अपनी शर्तों पर जीत रहा है। हमलों में ईरान के सैन्य ढांचों को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने युद्ध को लेकर अमेरिकी मीडिया के एक धड़े की आलोचना की और ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका की बढ़त को कमजोर करने के आरोप लगाया।
जबकि जनरल केन ने कहा कि हमलों में ईरान के क्रूज मिसाइलों के भूमिगत भंडारों, नौसैनिक आयुध डिपो, माइन भंडार स्थल, 120 से ज्यादा जहाजों और बारूदी सुरंग बिछाने वाले 44 जहाजों को निशाना बनाया गया है।
