इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में सुनी गई कई धमाकों की आवाज
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल ने तेहरान पर भीषण हमला किया है, जिससे कई धमाके हुए। इजरायली वायु ...और पढ़ें
HighLights
इजरायल ने तेहरान में कई हवाई हमले किए
ईरान ने अपनी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय की
इजरायली वायु सेना ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इजरायल का कहना है कि उसने तेहरान पर एक बार फिर भीषण हमला किया है। वहीं, ईरान इजरायल की ओर से आने वाले ड्रोन मिसाइलों को रोकने के लिए अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया है।
दरअसल, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में हमले की चेतावनी के बाद यह हमला किया है। इजरायली सेना ने अपने फारसी भाषा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि ये हमले तेहरान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इजरायली सेना ने अपने दावों का समर्थन करने के लिए कोई विवरण या सबूत नहीं दिया।
इजरायली वायु सेना ने किए दर्जनों हमले
इजरायल की वायु सेना का कहना है कि उसके विमानों ने पिछले दिन ईरान पर दर्जनों हमले किए, जिसमें पश्चिमी और मध्य ईरान में 130 से अधिक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। वायु सेना लगातार हमले जारी रखे हुए है।
पूर्वी तेहरान में हमले
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में सुबह-सुबह कई हवाई हमले हुए हैं। ये हवाई हमले तेहरान के पूर्व में हुए हैं। तेहरान में लगातार तीन-चार धमाके हुए। पूरे शहर में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं क्योंकि हवाई रक्षा प्रणालियों ने आने वाले अमेरिकी और इजरायली ड्रोनों को निशाना बनाया।
धमाकों की आवाज सुनाई देने से कुछ समय पहले ही ईरान की ओर से एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया था, और यह इस समय तक सक्रिय है।
घोषणा के बाद शुरू किए हमले
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये धमाके उस समय हुए जब इजरायल ने ईरान की राजधानी पर नए सिरे से हमले शुरू करने की घोषणा की थी। इजरायली सेना का कहना है कि वह ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है। इजरायल द्वारा तेहरान में किए हमले के धमाकों से लोगों की नींद खुल गई।
