विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान वो जगह है जहां हमलावर दफन होते हैं', जमीनी युद्ध की चर्चा के बीच तेहरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी

Published: Fri, 03 Apr 2026 06:51 PM (IST)

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। IRGC कमांडरों ने कहा है कि ईरान हमलावरों के लिए कब्रगाह बन जाएगा।

तेहरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी।       (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।)

तेहरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच IRGC कमांडरों ने चेतावनी जारी की है कि ईरान हमलावरों के लिए एक कब्रगाह बन जाएगा, क्योंकि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की हुई है। ईरानी सेना की जमीनी टुकड़ियों के कमांडर जनरल अली जहानशाही ने शुक्रवार को यह चेतावनी जारी करते हुए कहा, "ईरान वह जगह है जहां हमलावर दफन होते हैं।"

जहानशाही ने कहा, "हम आपकी सेना को पाषाण युग में वापस नहीं भेजेंगे, हम उन्हें उससे भी कहीं पीछे भेज देंगे। ईरान की सेना के कमांडरों ने सालों तक कड़ी ट्रेनिंग ली है और वे पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार हैं।"

हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं- ईरानी सेना

प्रेस टीवी द्वारा एक्स पर पोस्ट में इस बयान को साझा किया गया है, जिसकी शुरूआत, एक जोशीले संगीत की धुन पर ईरानी स्पेशल फोर्सेज को युद्धाभ्यास करते हुए और सैनिकों को ऊबड़-खाबड़ इलाकों से गुजरते हुए दिखाया है। वीडियो के अंत में यह संदेश था कि हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।

जमीनी हमले में एक भी अमेरिकी नहीं बचना चाहिए- जहानशाही

जहानशाही की चेतावनी से एक दिन पहले, ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ, मेजर जनरल अमीर हातामी ने इससे भी ज्यादा कड़ा संदेश जारी किया था। हमाती ने आदेश दिया कि यदि अमेरिका जमीनी हमला करने की कोशिश करता है, तो एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचना चाहिए।

दुश्मनों की गतिविधियों और हरकतों पर नजर रखें- जहानशाही

उन्होंने अपने कमांडरों को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि दुश्मनों की गतिविधियों और हरकतों पर पल-पल, पूरी सावधानी और सटीकता के साथ नजर रखना जरूरी है और सही समय पर दुश्मन के हमलों के तरीकों का जवाब देने की योजनाएं लागू करना आवश्यक है।

हातामी ने कहा कि ईरान से युद्ध का साया हटाना होगा और इस बात पर जोर दिया कि तेहरान ऐसी स्थिति ती अनुमति नहीं देगा जहां कुछ जगहें सुरक्षित हों, जबकि हमारे लोग सुरक्षित न हों।

इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच ट्रंप ने अपनी ही सेना पर कर दी 'सर्जिकल स्ट्राइक', आर्मी चीफ को पद से हटाने की वजह आई सामने