विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युद्ध के बीच ट्रंप ने अपनी ही सेना पर कर दी 'सर्जिकल स्ट्राइक', आर्मी चीफ को पद से हटाने की वजह आई सामने

Published: Fri, 03 Apr 2026 06:29 PM (IST)

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया ...और पढ़ें

US सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और डोनल्ड ट्रंप, फाइल फोटो

US सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और डोनल्ड ट्रंप, फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग में भूचाल आ गया है। अमेरिका ने सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया है। यह फैसला गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आदेश पर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच सीनियर अधिकारियों के प्रमोशन और आर्मी के फैसलों पर कंट्रोल को लेकर विवाद था।

जनरल रैंडी जॉर्ज 2023 में जो बाइडेन प्रशासन के दौरान आर्मी चीफ बने थे। उनकी नियुक्ति सीनेट ने मंजूर की थी। उनका चार साल का कार्यकाल 2027 को खत्म होना था। आर्मी चीफ के रूप में जॉर्ज ने 2024 में सेना की भर्ती संकट को दूर किया और यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए सस्ते ड्रोन और आधुनिक हथियारों की खरीद तेज करने पर काम किया। 

AFP_A6M72CR

क्यों गंवानी पड़ी आर्मी चीफ को नौकरी?

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में हेगसेथ के रक्षा मंत्री बनने के बाद स्थिति बदल गई। हेगसेथ ने आर्मी के सीनियर अधिकारियों की नियुक्तियों और प्रमोशन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुरबिक, हेगसेथ ने चार आर्मी अधिकारियों को एक-स्टार जनरल के प्रमोशन से हटाने का दबाव बनाया, क्योंकि वे ट्रंप और हेगसेथ की विजन से मेल नहीं खाते थे।

इनमें दो अश्वेत और दो महिला अधिकारी शामिल थे, जिनकी सेवा रिकॉर्ड अच्छी थी। जनरल जॉर्ज और आर्मी सेक्रेटरी डेनियल पी. ड्रिस्कॉल ने इस फैसले का विरोध जताया। दोनों ने प्रमोशन को रोकने से इनकार कर दिया।

US Army Chief Randy George

अधिकारीयों के प्रमोशन पर था विवाद 

पिछले एक साल में जॉर्ज और ड्रिस्कॉल के बीच अच्छा तालमेल बन गया था, जो हेगसेथ को नागवार गुजरा। हेगसेथ ने पहले ही चार-स्टार जनरलों और एडमिरलों की संख्या में कम से कम 20 फीसदी और कुल जनरल-फ्लैग अधिकारियों में 10 फीसदी कटौती का आदेश दे रखा था।

दो हफ्ते पहले जॉर्ज ने प्रमोशन में अड़चन पर चर्चा के लिए हेगसेथ से मुलाकात के लिए कहा, लेकिन हेगसेथ ने इनकार कर दिया। यहीं विवाद जॉर्ज की नौकरी पर भारी पड़ गया।

AFP_A6M7763

पेंटागन ने इस्तीफे की नहीं बताई वजह 

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बयान जारी कर कहा, 'जनरल जॉर्ज 41वें आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तुरंत रिटायर हो रहे हैं।'

पेंटागन ने आधिकारिक रूप से कोई वजह नहीं बताई, लेकिन सूत्रों के हवाले से CBS, न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया ने विवाद को मुख्य कारण बताया है।

जॉर्ज की जगह जनरल क्रिस्टोफर ला नीव को अंतरिम रूप से जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो पहले हेगसेथ के सैन्य सहायक रह चुके हैं।