ईरान के हमले के बाद इजरायल के कई शहरों में बत्ती गुल, बेरूत में भी हुए धमाके
ईरान के हमले के बाद मध्य इजराइल में बिजली गुल हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मिसाइल के ...और पढ़ें

तेल अवीव में धंसी सड़क (फोटो सोर्स - रॉयटर्स)
HighLights
मध्य इजराइल में ईरान के हमले से बिजली गुल।
तेल अवीव, रोश हायिन में मिसाइल से भारी क्षति।
इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमला किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के हमले के बाद मध्य इजराइल में बिजली गुल हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मध्य इजराइल पर हुए ईरानी मिसाइल हमले के कारण ऐसे हालात बने है। इजराइल की एक समाचार एजेंसी की माने तो तेल अवीव के पास बनेई ब्राक में कांच के टुकड़ों से एक व्यक्ति घायल हो गया और ईरान की ओर से दागे गए मिसाइलों के टुकड़े 17 से अधिक जगहों पर गिरे।
तेल अवीव में धंसी सड़क
हमले से रोश हायिन के एक आवासीय क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ और वहां बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही किंडरगार्टन के पास भी मिसाइल के टुकड़े पाए गए। तेल अवीव में सड़कों को हुए नुकसान के साथ ही रामत गान में एक इमारत भी ढह गई। इसके अलावा वहीं के न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बनेई ब्राक में कारों में आग लगने की भी सूचना दी गई है।
इजराइल ने बेरूत पर शुरू किए हमले
इधर, इजरायली सेना का कहना है कि उसने लेबनान की राजधानी में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। यह हमला हिजबुल्लाह की ओर से दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग स्थानों पर इजरायली सैनिकों पर हमले की जिम्मेदारी लेने के कुछ ही समय बाद किया गया।
इस घटना को इजरायली मीडिया ने जब रिपोर्ट किया तो पता चला कि दक्षिण में ईरान की ओर से किए गए एक और मिसाइल हमले के कारण नेगेव क्षेत्र के एक औद्योगिक हिस्से में आग लग गई है।
यह भी पढ़ें- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को नकारा, कहा- अपनी शर्तों पर ही थमेगी जंग
