विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर की तबीयत कैसी है? UAE में भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 10:21 PM (IST)

भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार: दूतावास

कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार: दूतावास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UAE में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अच्छी खबर दी है। पिछले हफ्ते फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छर अब लगातार ठीक हो रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के दौरान, ओमान के को-पायलट ने उन पर 'क्रैश एक्स' से हमला किया था। हमले में स्मित बुरी तरह घायल हो गये थे, इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर 174 यात्रियों की जान बचाई थी।

कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार

दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'कैप्टन स्मित लगातार ठीक हो रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है। हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

14 यात्रियों को लेकर जा रही इस फ्लाइट ने हमले के बाद इमरजेंसी मैसेज भेजे थे। विमान 34000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे उतरने लगा और 17000 फीट से अधिक नीचे आ गया।

कॉकपिट के फर्श पर घायल पड़े मच्छर को एहसास हुआ कि विमान नीचे जा रहा है। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए आखिरी कोशिश की और वो कामयाब हुए।

इसके बाद दो रिजर्व पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। जिसके बाद को-पायलट को हिरासत में ले लिया गया, जबकि मच्छर को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

अबू धाबी में चल रहा है कैप्टन स्मित का इलाज 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मच्छर को पहले तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया।

1 अक्टूबर को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने कहा था कि मच्छर 'ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।' मित्तल ने अस्पताल में घायल कैप्टन और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी। हमले की जांच चल रही है, लेकिन को-पायलट के इस कदम के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर को ट्रंप ने दिया बड़ा सम्मान; अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश; जमकर हो रही तारीफ

यह भी पढ़ें- 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छर को शुभेंदु ने किया सलाम, बोले- बंगाल से भी तैयार होंगे राष्ट्रभक्त पायलट