विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब संयम खत्म, दोबारा हमला किया तो छोड़ेंगे नहीं'; ईरान की इजरायल को धमकी

Published: Fri, 20 Mar 2026 09:35 AM (IST)

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल को चेतावनी दी है कि यदि उसके ऊर्जा ठिकानों या बुनियादी ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान ने इजरायल को ऊर्जा ठिकानों पर हमले के खिलाफ चेताया

  2. ईरान ने कहा, अब तक की सैन्य कार्रवाई सिर्फ ट्रेलर थी, अगला हमला भयानक होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग से मिडिल ईस्ट में हालात अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर उनके ऊर्जा ठिकानों या बुनियादी ढांचे को दोबारा निशाना बनाया गया, तो तेहरान 'जीरो रिस्ट्रेंट' यानी शून्य संयम की नीति अपनाएगा।

दरअसल, ईरानी विदेश मंत्री अराघची का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कतर के रास लाफान गैस संयंत्र पर ईरान हमले ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। इस हमले से कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में 17 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, जिससे यूरोप, एशिया और अन्य देशों तक ऊर्जा आपूर्ति ठप होने का खतरा मंडरा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब संयम का समय खत्म हो चुका है और उनके देश के ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला किया तो अगली जवाबी कार्रवाई बेहद भयानक होगी।

अभी तक की कार्रवाई सिर्फ ट्रेलर

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि हाल के दिनों में ईरान ने जो भी सैन्य कार्रवाई की है, वह उसकी असली ताकत का महज एक छोटा सा हिस्सा यानी 'ट्रेलर' था। उन्होंने साफ किया कि ईरान ने अब तक खुद को केवल इसलिए रोक रखा था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम करने की अपील की जा रही थी।

ईरान ने धमकी देते हुए कहा, "अगर हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर दोबारा हमला हुआ, तो हम जरा भी संयम नहीं बरतेंगे। इस युद्ध को खत्म करने के लिए हमारे नागरिक ठिकानों को हुए नुकसान का समाधान होना जरूरी है।"

यह भी पढ़ें- 'ईरान की मिसाइल बनाने की ताकत खत्म', मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का दावा

यह भी पढ़ें- इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में सुनी गई कई धमाकों की आवाज