विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IDF ने ईरान के नौसैनिक हथियार केंद्र पर की बमबारी, मिसाइल उत्पादन ठिकानों को भारी नुकसान

Published: Fri, 27 Mar 2026 01:29 PM (IST)

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने इजरायल पर 7 मिसाइलें दागीं, जिसमें 9 लोग घायल हुए। जवाबी ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान ने इजरायल पर 7 मिसाइलें दागीं, 9 लोग घायल

  2. IDF ने ईरान के महत्वपूर्ण नौसैनिक हथियार केंद्र पर हमला किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्त में जारी तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार की सुबह ईरान ने कुछ ही घंटों के भीतर इजरायल पर 7 मिसाइल दागे, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। वहीं, अब इजरायली सेना का दावा है कि उसने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नौसैनिक हथियार केंद्र पर हमला किया है।

इजरायली रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, यह जगह ईरानी नौसेना की रणनीतिक क्षमताओं की रीढ़ था, जिसका उपयोग उन्नत मिसाइलों के विकास और भंडारण के लिए किया जाता था।

आईडीएफ का कहना है कि उसने यज्द स्थित जिन ठिकानों पर हमला किया है, वहां ईरान द्वारा क्रूज जहाजों, पनडुब्बियों और हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ समुद्री बारूदी सुरंगों का उत्पादन किया जाता था।

इसे ईरानी नौसेना द्वारा अधिकांश मिसाइलों और नौसैनिक खदानों के लिए विकसित किया गया था। इजरायल द्वारा यह हमला ईरान के आईआरजीसी नौसेना के कमांडर और अन्य शीर्ष अधिकारियों की हत्या के एक दिन बाद हुआ है।

ईरान ने दागी 7 मिसाइलें

मिडिल ईस्ट में जहां इजरायल और अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखे हुए हैं, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार की सुबह ईरान ने कुछ ही घंटों के भीतर इजरायल पर 7 मिसाइलें दागी। इस हमले में 9 लोग घायल हो गए।

ईरान खाड़ी देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी रखे हुए है। अमीरात के मीडिया कार्यालय ने बताया कि अबू धाबी में एक मिसाइल के मलबे से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें- इधर बातचीत उधर 10 हजार सैनिक भेजने की तैयारी, ईरान के साथ क्या खेला करेंगे ट्रंप?

यह भी पढ़ें- बच्चों की फौज लेगी खामेनेई की मौत का बदला? ईरान की सेना में 12 साल के मासूमों की भर्ती शुरू