विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान में ऑनर किलिंग: 19 साल की गर्भवती को माता-पिता ने बेरहमी से पीटा और जहर दिया, नहीं मरी तो घोंट दिया गला

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:48 AM (GMT+05:30)

ईरान में 19 वर्षीय गर्भवती हेलिया फत्ताही की उसके माता-पिता ने ऑनर किलिंग के नाम पर निर्मम हत्या कर दी। 

ईरान में माता-पिता ने हेलिया फत्ताही की हत्या की। (एक्स @BabakTaghvaee1)

ईरान में माता-पिता ने हेलिया फत्ताही की हत्या की। (एक्स @BabakTaghvaee1)

HighLights

  1. ईरान में 19 वर्षीय गर्भवती हेलिया फत्ताही की हत्या।

  2. माता-पिता ने ऑनर किलिंग के नाम पर की निर्मम हत्या।

  3. पहले दवा खिलाई, पीटा, फिर तकिए से घोंटा गला।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान में गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। गर्भवती महिला की उम्र मात्र 19 साल बताई जा रही है। महिला की हत्या बहुत ही निर्मम तरीके से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसके पीछे ऑनर किलिंग बताया जा रहा है।

पीड़िता की पहचान हेलिया फत्ताही के तौर पर हुई है। एक युवक के साथ रिश्ते में रहने के दौरान वह दो महीने की गर्भवती थी। पिछले हफ्ते जब उसने अपने परिवार को यह बात बताई, तो वे भड़क गए। आरोप है कि माता-पिता ने उसे जबरन लगभग 30 एंटी-कन्वल्सेंट (दौरे रोकने वाली) गोलियां खिला दीं। इतना ही नहीं बुरी तरह पीटने के बाद तकिए से उसका दम घोंट दिया।

हत्या के आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

'ईरान इंटरनेशनल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पश्चिमी ईरान के सनंदाज शहर में हुई। पुलिस ने आरोपी माता-पिता, वोरिया फत्ताही और लैला वेइस को अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों माता-पिता ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

जबरन दवा खिलाने के बाद भी जिंदा थी लड़की

माता-पिता शुरुआत में शनिवार (21 नवंबर) को फत्ताही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत गए थे। घर लौटने पर, उन्होंने उसे जबरदस्ती गोलियां खिला दीं। 'हेंगाव् ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स' के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि वह अभी भी जिंदा है, तो उन्होंने तकिए से उसका दम घोंटकर हत्या कर दी।


महिलाओं के अधिकारों की हो रक्षा

'हेंगाव्' और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एक अन्य समूह 'हाना' ने इस हत्या को तथाकथित 'ऑनर किलिंग' (सम्मान के नाम पर हत्या) बताया है।
'हेंगाव्' ने कहा, "ईरान के इस्लामिक गणराज्य द्वारा महिलाओं और बच्चों को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए प्रभावी कानून न बना पाना, साथ ही कानूनों में कमियां होना और तथाकथित 'ऑनर किलिंग' करने वालों को बहुत हल्की सजा मिलना, ये सब महिलाओं को हिंसा के प्रति असुरक्षित बनाते हैं । एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जहां अपराधियों को कोई सजा नहीं मिलती।"

ईरान में महिलाओं का हाल

इस घटना ने ईरान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। एक हफ्ते से कुछ अधिक समय में ईरान में किसी युवा महिला की हत्या का यह तीसरा मामला है। पिछले बुधवार (18 नवंबर) को गिलान प्रांत में 23 वर्षीय सदाफ हघबिन की उसके जन्मदिन की पार्टी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उसका पूर्व प्रेमी था, जिसे सदाफ ने शादी करने से मना कर दिया था।

पांचवीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

इससे पहले, केरमानशाह में 16 साल की स्कूली छात्रा सोगंद सयादी की एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। शिक्षकों के यूनियनों के एक राष्ट्रीय नेटवर्क ने बताया कि उसने स्कूल स्टाफ को चेतावनी दी थी कि अगर उसे उसके पिता के साथ घर भेजा गया, तो वे उसकी जान ले लेंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में, ईरानी अधिकारियों ने एक मशहूर गायिका और उनकी टीम के चार सदस्यों को 74 कोड़े मारे। यह कार्रवाई उनके एक परफॉरमेंस के यूट्यूब पर लाखों बार देखे जाने के बाद की गई।

गाने पर मिली सजा

दिसंबर 2024 में ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक कॉन्सर्ट के लिए, 29 साल की परस्तू अहमदी को जून में कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। उनके साथ चार संगीतकारों और उनकी टीम के चार अन्य सदस्यों को भी यही सजा मिली। इस परफॉरमेंस में, अहमदी एक बड़े फारसी कालीन से सजे, कम रोशनी वाले मंच पर, बिना किसी दर्शक के, बेहद भावुक और दर्द भरे गीत गा रही थीं।

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।