इराक में फ्रेंच मिलिट्री बेस पर ईरान का हमला, एक सैनिक की मौत; कई घायल
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुष्टि की है कि इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र इरबिल में हुए एक हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई।
HighLights
इराक के इरबिल में फ्रांसीसी सैनिक की मौत हुई।
सैनिक इस्लामिक स्टेट विरोधी मिशन पर तैनात था।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने घटना की पुष्टि की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज शुक्रवार, 13 मार्च को बताया कि इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए एक हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई है।
फ्रांस ने इससे पहले बताया कि इरबिल में फ्रेंच मिलिट्री बेस पर ड्रोन हमला हुआ, इस हमले में छह सैनिक घायल हो गए।
इराक पर हुए हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत
इरबिल में फ्रांसीसी सैनिक मल्टीनेशनल आतंकवाद-रोधी मिशन के तहत तैनात हैं, जो इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में इराकी सेना का सहयोग कर रहा है।
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में इराक को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इराक में फ्रांसीसी सैनिकों की तैनाती की वजह से इस हमले में फ्रांस के एक सैनिक की भी मौत हो गई।
-1773388151640.jpg)
खाड़ी देशों पर ईरान के हमले
अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने इस युद्ध में खाड़ी देशों को भी घसीट लिया है और ईरान बाकी देशों पर लगातार हमले कर रहा है।
इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत में भी ईरान ने कई बार हमले किए हैं। यूएई के शहर दुबई में ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- ईरान ने सुसाइड बोट से उड़ाया अमेरिका का तेल टैंकर, हमले में एक भारतीय की मौत
