विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान ने सुसाइड बोट से उड़ाया अमेरिका का तेल टैंकर, हमले में एक भारतीय की मौत

Published: Thu, 12 Mar 2026 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:59 AM (IST)

ईरान ने इराक के जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर सुसाइड बोट से हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

HighLights

  1. ईरान ने अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर हमला किया।

  2. हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई।

  3. 15 भारतीय क्रू सदस्यों सहित सभी 27 बचाए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु ()' पर हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस हमले में 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को इराक के क्षेत्रीय जलक्षेत्र के भीतर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास US के स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगे तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर ईरान की एक सुसाइड बोट से हमला किया गया।

Iran attack on US oil tanker (1)

US तेल टैंकर पर हमले में एक भारतीय की मौत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने सुसाइड बोट से US का तेल टैंकर उड़ा दिया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जिसका नाम फिलहाल नहीं बताया गया है।

तेल टैंकर पर सवार बाकी 27 क्रू सदस्यों और कर्मचारियों को बचाकर बसरा ले जाया गया है। 'सेफसी' से जुड़े सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस हमले में भारतीय नागरिक की जान जाने की खबर सुनकर कंपनी बेहद दुखी है।

Iran attack on US oil tanker (2)

कंपनी ने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, इस क्षेत्र में जहाजों पर सवार क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।

'वेसल फाइंडर' (Vessel Finder) वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, 'सेफसी विष्णु' एक क्रूड ऑयल टैंकर है, जो कि 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा है। इसे 2007 में बनाया गया था और जो फिलहाल मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत चल रहा था।

यह भी पढ़ें- ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, कच्चे तेल के टैंकों में लगी आग

यह भी पढ़ें- भारत के लिए गुड न्यूज, ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी