विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इराक के पावर स्टेशन में आग लगने से चार लोगों की मौत, 30 घायल

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:23 PM (IST)

दक्षिणी इराक के बसरा स्थित एक पावर स्टेशन में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इराक के पावर स्टेशन में लगी आग (रॉयटर्स)

इराक के पावर स्टेशन में लगी आग (रॉयटर्स)

HighLights

  1. बसरा के पावर स्टेशन में लगी भीषण आग।

  2. हादसे में चार लोगों की मौत, 30 घायल।

  3. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

डिजिटल डेस्क, बसरा। इराक के एक पावर स्टेशन में शनिवार को आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 30 लोगों के घायल होने की सूचना है।

सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पावर स्टेशन दक्षिणी इराक में स्थित है। यहीं पर लगी आग से चार लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

आग आसपास के घरों में फैली

इराक की सरकारी समाचार एजेंसी, INA के अनुसार, बसरा के उत्तर में स्थित हरथा पावर स्टेशन में लगी आग को दमकलकर्मियों और सिविल डिफेंस की टीमों ने काबू में कर लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि आस-पास के घरों तक फैल गई। इस वजह से पावर स्टेशन का कामकाज रोकना पड़ा।

800 मेगावाट है बिजली उत्पादन की क्षमता

उन्होंने बताया कि हरथा स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता 800 मेगावाट है, लेकिन आग लगने से पहले यह लगभग 400 मेगावाट पर काम कर रहा था। समाचार एजेंसी आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के कारणों या नुकसान के दायरे के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है ।

कई समस्याओं से जूझ रहा बिजली ढांचा

इराक का बिजली ढांचा लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहा है जैसे कि दशकों से पर्याप्त निवेश न होना, सही रखरखाव की कमी, और खासकर भीषण गर्मी के महीनों में बिजली की भारी मांग को पूरा करने में असमर्थता । इससे पहले भी सबस्टेशनों और बिजली सुविधाओं में आग लगने या तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।