विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सीरिया में फुस्स हुई ईरानी मिसाइल बनी बच्चों के लिए खेल का सामान

Published: Fri, 06 Mar 2026 09:48 AM (GMT+05:30)

अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों से खाड़ी ...और पढ़ें

सीरिया में बिना फटे ईरानी मिसाइल के पास घुमते दिखें लोग (फोटो- रॉयटर्स)

सीरिया में बिना फटे ईरानी मिसाइल के पास घुमते दिखें लोग (फोटो- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने एक साथ कई खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन से खाड़ी देशों में किए गए हमले के दौरान एक प्रोजेक्टाइल पूर्वी सीरिया के कामिशली के बाहरी इलाके में एक खुले मैदान में गिरा। सीरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में ईरानी मिसाइल के मलबे से बच्चों सहित कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

मिसाइल के मलबे पर चढ़ता दिखा बच्चा

हैरानी की बात यह है कि लोग अपनी जान का परवाह किए बगैर उसके पास जा रहे हैं और खुद को खतरे में डाल रहे हैं। इस प्रोजेक्टाइल को एक लड़का बिना किसी डर भय के अपने हाथों से छूता और उस पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पर चढ़ भी रहा है। अगर किसी कारणवश यह फट जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

syria child

4 मार्च, 2026 को सीरिया के कामिशली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी ईरानी मिसाइल के पास बेफ्रिक होकर लोग खड़े होते नजर आए। लोग के अलावा वहां जानवर भी दिख रहे हैं।

syria nepal

मिडिल ईस्ट में क्यों है तनाव?

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा कर दिया है। ईरान बदला लेने के लिए न सिर्फ इजरायल बल्कि आस-पास के सभी देशों पर हमले कर रहा है। पूरे मध्य पूर्व में मिसाइल हमलों और मलबे की चपेट में आने से नागरिक हताहत हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या है मार्क-48 टारपीडो? अमेरिका ने इसी हथियार से ईरानी युद्धपोत को किया तबाह

यह भी पढ़ें- युद्ध छिड़ा तो कहां हैं ईरान के मित्र देश, संकट की घड़ी में उत्तर कोरिया-रूस जारी कर रहे सिर्फ बयान