क्या अब ईरान में होगा सत्ता परिवर्तन? खामेनेई की मौत के बाद कौन बनेगा सुप्रीम लीडर
ईरानी मीडिया ने खामनेई के मौत की पुष्टि कर दी है। इसके बाद से अब सबसे बड़ा सवाल यह है ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने आसार जता दिए थे कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने पर रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स का कोई कट्टरपंथी कमांडर उनका स्थान ले सकता है।
सीआइए का यह आकलन ईरान की बीते दो हफ्ते की स्थितियों के विश्लेषण से सामने आया है।
क्या है अमेरिका का उद्देश्य?
ईरान में अमेरिकी कार्रवाई का उद्देश्य वहां की सत्ता में परिवर्तन का है। इसके मद्देनजर ईरान ने खामेनेई की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार वह हफ्तों से अज्ञात स्थान पर हैं और उनके रहने के संभावित स्थान कड़े सुरक्षा घेरे में हैं।
सर्वोच्च नेता चुने जाने की तैयारी पूरी
सीआइए के अनुसार, खामेनेई के मारे जाने या उनके स्वास्थ्य को खतरा पहुंचने की स्थिति में ईरान ने उनके स्थान पर सर्वोच्च नेता चुने जाने की पूरी तैयारी कर रखी है। लेकिन यह संभावित व्यक्ति कौन होगा, इसको लेकर अभी पर्दा है। विदित हो कि ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता ही सत्ता का प्रमुख भी होता है। राष्ट्रपति का दर्जा उसके बाद है।
ईरान में राष्ट्रपति जनता के मत से चुना जाता है। जबकि 47 वर्षों की इस्लामिक सत्ता में अयातुल्ला खोमैनी के बाद अली खामेनेई ईरान के दूसरे सर्वोच्च नेता हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हुई मौत
यह भी पढ़ें- अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान
In the Name of God, the Compassionate, the Merciful
— Khamenei.ir (@khamenei_ir) March 1, 2026
Among the faithful are men who fulfill what they have pledged to Allah: there are some among them who have fulfilled their pledge, and some of them who still wait, and they have not changed in the least (Holy Quran 33:23). pic.twitter.com/f1JizOKWQD
