अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हुई मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

HighLights
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का दावा किया।
अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर से अंतरराष्ट्रीय हलचल।
ट्रंप के दावे पर ईरान की ओर से कोई पुष्टि नहीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। लेकिन अभी तक ईरानी प्रशासन ने खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं की है।
ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। खामेनेई की मौत का दावा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था।
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बारे में जानकारी दी थी।
इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। इसी हमले में खामेनेई की मौत की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में जंग, अरब में तबाही: खामेनेई के बेटी-दामाद और पोती-बहू मारे गए, ईरानी रक्षा मंत्री की भी हुई मौत
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बुरी तरह बाधित, अबू धाबी और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद; भारतीयों समेत फंसे हजारों यात्री
