Firing In Iran: ईरान में अज़रबैजान दूतावास में हुई गोलीबारी, सुरक्षा प्रमुख की हुई मौत, अन्य दो घायल
तेहरान में अजरबैजान दूतावास पर अज्ञात बदमाश ने गोलीबारी की है। जिसमें राजनयिक पद पर सुरक्षा प्रमुख की मौत हो गई है। तो वहीं दो गार्ड भी घायल हो गए हैं।कलाशनिकोव-शैली की राइफल से लैस व्यक्ति ने गोलीबारी की है। (सांकेतिक तस्वीर)
तेहरान, पीटीआई। ईरान में स्थित अजरबैजान दूतावास में गोलीबारी हो गई। कलाशनिकोव-शैली की राइफल से लैस एक व्यक्ति ने तेहरान में अजरबैजान दूतावास पर हमला किया है। जिसमें राजनयिक पद पर सुरक्षा प्रमुख की मौत हो गई है। तो वहीं दो गार्ड भी घायल हो गए हैं। यह जानकारी अजरबैजान दूतावास के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तेहरान में हुए हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमले के कारणों का नहीं चला पता
अधिकारियों ने यह भी बताया कि फिलहाल हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर कथित तौर पर लिए गए वीडियो में मेटल डिटेक्टर के सामने दूतावास के ठीक अंदर एक निर्जीव शरीर दिखाई दिया है। ईरानी के सरकारी मीडिया ने हमले की तुरंत कोई भी खबर साझा नहीं की है।
एक गार्ड पोस्ट पर भी हुआ हमला
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विश्वासघाती हमले की जांच चल रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसने असाल्ट राइफल से एक गार्ड पोस्ट को नष्ट कर दिया है। अज़रबैजान की उत्तर-पश्चिम सीमा ईरान से लगती है। नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लड़ाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है।
यह भी पढे़- Canada: कनाडा में इस्लामोफोबिया के खात्मे के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त, जानें कौन हैं अमीरा एलघावेबी
ईरान ने अज़रबैजान सीमा के पास किया था सैन्य अभियान
इस्लामी गणतंत्र को हिला देने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध के बीच ईरान ने अक्टूबर में अज़रबैजान सीमा के पास एक सैन्य अभ्यास शुरू किया था। अजरबैजान भी इजरायल के साथ घनिष्ठ संबंध रखता है, जिसे तेहरीन अपने शीर्ष क्षेत्रीय दुश्मनों में से एक के रूप में देखता है।
यह भी पढे़- 'पठान' को लेकर चल रहे विवाद के बीच बोले अनुराग ठाकुर, CBFC की अनुमति के बिना थियेटर में नहीं आती फिल्म