विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान, काउंसिल ने बनाया सुप्रीम लीडर

Published: Sun, 01 Mar 2026 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 04:43 PM (IST)

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान की लीडरशिप काउंसिल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अमेरिका-इजराइल हमलों के ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है।

ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर ईरानी नेता अलीरेजा अराफी को रविवार को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाया गया है।

ईरान का नया सुप्रीम लीडर

अलीरेजा अराफी को लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाने का मतलब है कि अराफी तब तक सुप्रीम लीडर की भूमिका निभाएंगे, जब तक असेंबली नए लीडर का चुनाव नहीं कर लेती।

अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है।

कौन है अलीरेजा अराफी?

अलीरेजा अराफी एक मौलवी और गार्डियन काउंसिल के मेंबर हैं। प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो तब तक सुप्रीम लीडर के काम संभालती है, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लेती।

ईरान के प्रेसिडेंट पेजेशकियन ने खामेनेई की हत्या को US और इजराइल की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान बताया है।

ईरान ने दिया अमेरिका-इजरायल क हमले का जवाब

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले किए। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई हमले किए।

यह भी पढ़ें- क्या है 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी', अमेरिका ने की फुल-प्रूफ प्लानिंग; इजरायल-ईरान की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- बंकरों में छिप कर ईरानी हमलों से जान बचा रहे भारतीय, रोजगार के लिए गए थे इजरायल; अब जंग बनी मुसीबत