मिस्र: चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत, एक आतंकी ढेर
यह हमला नए साल पर आगामी 7 जनवरी को चर्च पर होने वाले समारोह से पहले हुआ है। मिस्र एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है।
काइरो, आइएनएस। मिस्र के दक्षिणी काइरो में आतंकियों ने हेलवान सिटी की चर्च को निशाना बनाया है। आतंकियों की आंधाधुंध फायरिंग में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे जाने वालों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है। फायरिंग के दौरान दूसरा आतंकी बच कर भागने में कामयाब रहा।
आतंकियों ने हेलवान सिटी की मार मीना चर्च पर फायरिंग की। मिस्र के अधिकारियों के अनुसार आतंकियों ने चर्च के बाहर ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह हमला नए साल पर आगामी 7 जनवरी को चर्च पर होने वाले समारोह से पहले हुआ है। मिस्र एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है। यहां ईसाई अल्पसंख्यक हैं। इनकी आबादी लगभग 10 प्रतिशत है। जिसमें से अधिकांश ईसाई कॉप्टिक रूढ़िवादी चर्च से संबंधित हैं।
बता दें कि अप्रैल में यहां की सेंट जॉर्ज चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में 45 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
यह भी पढ़ेंः ISIS से आजाद हुआ इराक, पीएम ने की जंग खत्म होने की घोषणा
यह भी पढ़ेंः सीरिया में रूसी बमबारी से 53 नागरिकों की मौत