विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Japan News Today: जापान के लिए मुश्‍क‍िल भरे रहे नए साल के शुरुआती दो दिन, पहले भूकंप ने मचाई तबाही, फिर भीषण विमान हादसा

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 02 Jan 2024 09:46 PM (IST)

Japan Plane Crash सोमवार (1 जनवरी) यानी नए साल का पुरी दुनिया में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 31 ...और पढ़ें

जापान के लिए मुश्‍क‍िल भरे रहे नए साल के शुरुआती दो दिन (फोटो, रॉयटर्स)
जापान के लिए मुश्‍क‍िल भरे रहे नए साल के शुरुआती दो दिन (फोटो, रॉयटर्स)

HighLights

  1. जापान में अब तक 48 लोगों की मौत
  2. तटीय इलाकों से लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों जाएं
  3. जापान एयरलाइंस का विमान तटरक्षक विमान से टकराया

Japan Latest News: डिजिटल डेस्क, टोक्यो। सोमवार (1 जनवरी) यानी नए साल का पुरी दुनिया में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 31 दिसंबर की रात जापान के लोग नए साल का जश्न मनाकर सोए थे, मगर सुबह होते ही देश में भीषण भूकंप आ गया। खुशी मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह जापानियों के लिए डर के साए में गुजरी। कहा जा सकता है कि नया साल 2024 जापान के लिए भयानक विपत्ती लेकर आया है।

जापान के लिए नए साल की शुरुआत मुश्‍क‍िल भरी रही। सबसे पहले देश में सोमवार को भूकंप ने तबाही मचाई, इसके एक दिन बार यानी मंगलवार (2 जनवरी) को राजधानी टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर दो विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए।

जापान में अब तक 48 लोगों की मौत

दरअसल, जापान के इशिकावा प्रांत में नए साल के दिन ही 7.6 की तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके बाद पूरे प्रभावित क्षेत्र में अबतक 140 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच दर्ज की गई है। जापान टुडे की खबर के मुताबिक, देश में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

तटीय इलाकों से लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों जाएं

भूकंप आते ही देश में सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। तटीय इलाकों से लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने के लिए कह दिया गया है। भूकंप का असर इतना तेज था कि समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गईं, हालांकि बाद में सरकार ने सूनामी का अलर्ट वापस ले लिया।

जापान एयरलाइंस का विमान तटरक्षक विमान से टकराया

इसके अलावा इशिकावा के 200 इमारतों में आग लग गई। 32,500 घरों में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ नए साल के दूसरे दिन मंगलवार को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस के एक विमान के साथ एक तटरक्षक विमान की टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर के विमान में आग लग गई।

विमान में पांच लोगों की मौत

जापान एयरलाइंस के विमान में 367 से अधिक यात्री सवार थे। हालांकि, एयरबस के विमान में सवार सभी 367 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, तटरक्षक विमान में छह लोग सवार थे। उनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।

एक तरह से कहा जा सकता है कि नए साल का पहला दिन जापान के लोगों के लिए डर के साए में गुजरा है।

ये भी पढ़ें: Canada Student: भारतीय छात्रों का कनाडा से मोहभंग,आवेदनों में आई 40 प्रतिशत गिरावट; वजह जान हो जाएंगे हौरान