Fukushima disaster: जापानी फर्म के तीन अधिकारियों को राहत, कोर्ट ने किया बरी
जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में 2011 में हुए हादसे की सजा भुगत रहे तीन अधिकारियों को कोर्ट ने बरी कर दिया।
टोक्यो, एएफपी। Fukushima Nuclear Plant: फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को ऑपरेट करने वाले फर्म के तीन पूर्व अधिकारियों को गुरुवार को राहत मिली है। जापान की अदालत ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) के तीन पूर्व अधिकारियों को बरी कर दिया। तीनों अधिकारी पांच साल से जेल में बंद थे। इनपर लापरवाही बरते जाने का आरोप था।
1986 के चेर्नोबिल (Chernobyl) के बाद यह सबसे बड़ी दुर्घटना थी। 11 मार्च 2011 में जापान में आए सुनामी के बाद यह हादसा हुआ था। फुकुशिमा दाईची न्यूक्लियर पावर प्लांट का कूलिंग सिस्टम खराब हो गया जहां छह न्यूक्लियर रिएक्टर थे। इसके एक सप्ताह के अंदर तीन रिएक्टर खराब हो गए और यहां अधिक रेडिएशन के कारण लोगों की जान खतरे में थी। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जापान में 71 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं 100 बसंत, इनमें महिलाओं की संख्या हैरान कर देगी