विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन की सरकारी बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, कई हिस्सों में तोड़फोड़; आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:31 AM (IST)

चीन के शानक्सी प्रांत में एक व्यक्ति ने खुदाई मशीन से सरकारी ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिससे इमारत के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा।

HighLights

  1. चीन में व्यक्ति ने खुदाई मशीन से सरकारी ऑफिस तोड़ा

  2. शानक्सी प्रांत में हुई घटना, बिल्डिंग को भारी नुकसान

  3. 47 वर्षीय संदिग्ध गिरफ्तार, मकसद अभी अज्ञात

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के शानक्सी प्रांत में मंगलवार को एक हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एक व्यक्ति ने खुदाई मशीन (एक्सकेवेटर) को सरकारी ऑफिस के अंदर घुसा दिया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई में बिल्डिंग का मेन गेट टूट गया और बिल्डिंग के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा।

चीन की सरकारी बिल्डिंग में तोड़फोड़

यह घटना 9 नवंबर को शीआन के शिक्सियन न्यू एरिया स्थित ‘फेंगडोंग न्यू सिटी गवर्नमेंट सर्विस सेंटर’ में हुई। पुलिस ने इस मामले में 47 साल के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। अल जजीरा की खबर के अनुसार, इस पूरे हंगामे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक्सकेवेटर ने गेट को तोड़ते हुए फेंगडोंग न्यू सिटी में स्थित इस सरकारी प्रशासनिक भवन के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचाया। अधिकारियों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उसने ऐसा क्यों किया?

बिल्डिंग के 6 हिस्सों को पहुंचा नुकसान

बुलडोजर, बिल्डिंग 1 की एंट्री गेट की सीढ़ियों, मेन साइनबोर्ड और कांच के दरवाजों से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस परिसर के कम से कम छह हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह हमला आस-पास के ग्रामीणों द्वारा किया गया है जिनके मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।