विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 01:25 AM (IST)

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने ...और पढ़ें

सरकार ने चीनी ब्लॉगर्स के भारत-विरोधी अभियान की निंदा की, बांग्लादेश से कार्रवाई की मांग

सरकार ने चीनी ब्लॉगर्स के भारत-विरोधी अभियान की निंदा की, बांग्लादेश से कार्रवाई की मांग

HighLights

  1. चीनी व्लॉगर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं

  2. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें चीनी ब्लॉगर बांग्लादेश की झुग्गी-झोपड़ियों में वीडियो बना रहे थे और उन्हें भारत का बता रहे थे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को चीनी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे कथित संगठित भारत-विरोधी अभियान की कड़ी निंदा की।

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने के ऐसे प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

ढाका को दिल्ली बताने के लिए विदेशी तत्वों को खरीदने के प्रयासों के मामले में झूठे आख्यान फैलाना उन लोगों की विश्वसनीयता को ही कमजोर करता है जो ऐसे काम कर रहे हैं और जो उनके पीछे हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी व्लॉगर और लाइवस्ट्रीमर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और उन्हें नई दिल्ली का हिस्सा बता रहे हैं। इन वीडियो में भारत की रहने की स्थिति, स्वच्छता, खान-पान और गरीबी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो के अनुसार, यह गतिविधि उत्तरा सेक्टर-12 और आसपास के टेकपारा इलाके में हो रही है। स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि 150 से ज्यादा चीनी नागरिक यहां वीडियो बना रहे हैं। वे दो मोबाइल फोन लेकर गलियों में घूमते हैं, घंटों लाइवस्ट्रीम करते हैं और कभी-कभी लोगों के घरों में घुसकर फिल्मांकन करते हैं।

एक चीनी नागरिक फैंगयू ने बताया कि ये लाइवस्ट्रीम वीचैट पर प्रोडक्ट प्रमोशन का हिस्सा हैं। एक बांग्लादेशी गाइड रितु अख्तर ने कहा कि वे डॉयिन (चीनी टिकटॉक) जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो डालकर भी पैसे कमाते हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। एक निवासी रोजिना खातून ने बताया कि कभी-कभी वे हमारे घरों में घुसकर फिल्माने लगते हैं। घर के अंदर हम हमेशा ठीक से कपड़े पहने नहीं होते। सोचिए जब कोई अचानक घर में घुसकर रिकॉर्डिंग शुरू कर दे तो कैसा लगता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।