विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा के अल्बर्टा मिलिट्री बेस पर लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:53 AM (IST)

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित वेनराइट सैन्य ठिकाने पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

कनाडा के अल्बर्टा मिलिट्री बेस पर लगी भीषण आग(फोटो: रॉयटर्स)

कनाडा के अल्बर्टा मिलिट्री बेस पर लगी भीषण आग(फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के प्रमुख सैन्य ठिकाने पर शनिवार को हादसे के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंन्टी ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जताया, हालांकि उन्होंने अभी हताहतों की सटीक संख्या या हादसे के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

जांच में जुटी रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस

रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंन्टी ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर, सक्रिय और संवेदनशील बनी हुई है। मामले की जांच में रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस भी शामिल हो गई है।

कनाडियन आर्म्ड फोर्सेज, संघीय, प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत व बचाव अभियान चला रहे हैं। पास के वेनराइट कस्बे के अस्पताल और दमकल विभाग घायलों के इलाज और आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।

वेनराइट म्यूनिसिपल डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों के मुताबिक, आग मिलिट्री बेस की बाउंड्री पार कर बाहर फैल गई। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही हैं, जिन्हें काबू में करने के लिए आसपास के कई क्षेत्रों से दमकल गाड़ियों और कर्मियों को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय आबादी के लिए कोई निकासी आदेश जारी नहीं किया गया है।

रणनीतिक रूप से अहम है वेनराइट मिलिट्री बेस

यह हादसा कनाडियन फोर्सेज बेस वेनराइट में हुआ, जो एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह कनाडा के सबसे व्यस्त सैन्य प्रशिक्षण अड्डों में से एक है, जहां सैनिकों को वास्तविक युद्ध का अभ्यास कराया जाता है। यहां कनाडियन मैनूवर ट्रेनिंग सेंटर और थर्ड कनाडियन डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर मौजूद हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर प्रभावित सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संघीय सरकार अल्बर्टा सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और राहत कर्मियों का आभार जताया।

विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने भी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से बात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से बचाव दलों के निर्देशों का पालन करने और सड़कों को खाली रखने की अपील की।

यह दुखद हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अल्बर्टा प्रांत में कनाडा से अलग होने की प्रक्रिया से जुड़े एक अहम मतदान की तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'कनाडा को तोड़ने के प्रयास में है अमेरिका', पीएम कार्नी ने लगाए ट्रंप प्रशासन पर आरोप

यह भी पढ़ें- पूरी तरह से बदली भारत-कनाडा संबंधों की तस्वीर, पीएम मोदी और कार्नी की बात के बाद बड़ी डील को मंजूरी