विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में गोलीबारी के आरोप में 3 भारतीय गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें; रिमांड पर भेजा

Published: Tue, 03 Feb 2026 01:08 PM (IST)

कनाडा के सरे में एक घर के बाहर गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय, हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में तीन भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक घर के बाहर फायरिंग का आरोप है। तीनों पर हथियार के जुड़े अपराध का आरोप लगाकर 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों की तस्वीर जारी की है और लोगों से आगे की जांच और कार्रवाई के लिए घटना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने, सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज शेयर करने की मांग की गई है। तीनों पर कैनेडियन क्रिमिनल कोड के तहत हथियार चलाने का आरोप लगा है।

क्रिसेंट रोड पर हुई घटना

दरअसल एक फरवरी को सुबह करीब 3:50 बजे कनाडा के सरे में क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोली चलने और आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम उस वक्त क्रिसेंट के पास ही गश्त कर रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि तीनों आरोपियों को थोड़ी देर बाद 28 एवेन्यू और 140 स्ट्रीट के पास एक राइडशेयर गाड़ी में बैठने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

कनाडा में पुलिस प्रोजेक्ट एश्योरेंस चलाती है, जिसके तहत टीम उन इलाकों और बिजनेस एरिया में गश्त करती है जिन्हें जबरन वसूली और जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी का निशाना बनाया जाता है। इसके पहले 26 जनवरी को भी एक गोलीबारी की घटना में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- कनाडा जाने की चाहत में अफगान मूल के मां-बेटे ने बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, पुलिस जांच में हुए कई खुलासे