विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मिट जाओगे', अमेरिका की धरती से पाकिस्तानी सांसद ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Published: Thu, 21 May 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी सांसद राणा महमूद-उल-हसन ने भारत और जम्मू-कश्मीर पर भड़काऊ बयान दिए, जिसमें भारत ...और पढ़ें

अमेरिका की धरती से पाकिस्तानी सांसद ने उगला जहर (फाइल फोटो)

अमेरिका की धरती से पाकिस्तानी सांसद ने उगला जहर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के एक सांसद के भारत विरोधी बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता और सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत और जम्मू-कश्मीर को लेकर कई भड़काऊ बयान दिए।

अमेरिका की राजनीतिक टिप्पणीकार और पत्रकार एमी मेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्यक्रम को लेकर लंबी पोस्ट साझा की। उन्होंने इस कार्यक्रम को 'अमेरिकी धरती से भारत को दी गई सीधी धमकी' बताया। एमी मेक के मुताबिक, राणा महमूद-उल-हसन ने करीब एक घंटे के भाषण में भारत के खिलाफ तीखे बयान दिए और 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की तारीफ की।

भारत को दी धमकी

अपने भाषण में राणा महमूद-उल-हसन ने कहा, "ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों... तुम्हारी दास्तां तक न होगी दास्तानों में।" उन्होंने पाकिस्तानियों से भारत के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा, "जब कुछ न बन सका तो डुबो देंगे सफीना... हम लड़ेंगे आखिरी दम तक अपने मुल्क के दिफा के लिए।"

पाकिस्तानी सीनेटर ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर का मसला हल नहीं होगा, तब तक पाकिस्तान हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रखेगा।

सोशल मीडिया पर भारी विरोध

राणा महमूद-उल-हसन के भाषण का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली। एमी मेक ने मांग की कि ऐसे पाकिस्तानी नेताओं के भविष्य में अमेरिका आने पर रोक लगाई जाए, जो वहां जाकर नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसे देश के वरिष्ठ नेता का बयान है, जिस पर आतंकवाद फैलाने के आरोप लगते रहे हैं, और वह अमेरिका की धरती पर भारत जैसे लोकतांत्रिक सहयोगी देश के खिलाफ खुलेआम धमकी दे रहा है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस बयान की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों की ज्यादा जांच की मांग की, जबकि कई लोगों ने इस भाषण को भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बताया।

कौन था आतंकी हमजा बुरहान? PoK में छिपा बैठा पुलवामा हमले का विलेन कैसे हुआ ढेर