भारत का एक और दुश्मन ढेर! PoK में अल बद्र का टॉप कमांडर और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा मारा गया
जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। प्रतिबंधित संगठन 'अल बद्र' के प्रमुख कमांडर बुरहान हमजा PoK में मारा गया है।
-1779356261669_m.webp)
अल बद्र का टॉप कमांडर अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा PoK में मारा गया है।
HighLights
अल बद्र कमांडर बुरहान हमजा के मारे जाने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के आतंकी नेटवर्क को लगा बड़ा झटका
मोस्ट वांटेड आतंकी 7 साल से पाकिस्तान में था
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के आतंकी नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'अल बद्र' (Al Badr) के प्रमुख कमांडरों में से एक अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा PoK मारा गया है।
वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। आतंकी अरजमंद मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था, जो पिछले 7 सालों से पाकिस्तान में रह रहा था। पुलवामा अटैक में भी इसकी मुख्य भूमिका थी।
आतंकी हमजा बुरहान मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रतनीपुरा (खरबतपोरा) का रहने वाला था। उसके पिता का नाम अहमद डार है। वह वैध यात्रा दस्तावेजों के जरिए भारत से पाकिस्तान गया था।
पाकिस्तान पहुंचने के बाद वह आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया। अपनी कट्टरता के कारण उसने जल्द ही संगठन में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया और उसे कमांडर बना दिया गया। तब से वह पाकिस्तान और पीओके में सुरक्षित बैठकर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था।
पुलवामा हमले में मुख्य भूमिका
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में हमजा बुरहान की मुख्य भूमिका थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, पुलवामा हमले के लिए ओवरग्राउंड वर्करों (OGWs) के जरिए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार इकट्ठा करवाने का जिम्मा इसी के पास था।
वह घाटी के स्थानीय युवाओं को बरगलाकर, उनका ब्रेनवॉश कर आतंकवाद के रास्ते पर धकेलने और उन्हें अल-बद्र में भर्ती करने का काम भी बड़े पैमाने पर कर रहा था।
