Nvidia का अगला CEO कौन बनेगा? खतरे में जेन्सेन हुआंग की कुर्सी, चर्चा में चल रहे 4 नाम
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की कुर्सी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण खतरे में है। उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में चार नामों पर चर्चा चल रही है।

Nvidia के नए सीईओ जेन्सेन हुआंग
HighLights
जेन्सेन हुआंग का पद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से खतरे में।
एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक सबसे आगे रेस में।
इयान बक, कोलेट क्रेस, रेने हास भी संभावित उम्मीदवार।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Nvidia के सीईओ और को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले के सामने आने के साथ ही जेन्सेन हुआंग की CEO की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।
दुनिया डेटा सेंटर बनाने के लिए एनवीडिया के चिप्स पर निर्भर है और जेन्सेन हुआंग इसी कंपनी के सीईओ हैं। कंपनी के CEO की कुर्सी खाली होने के साथ ही चार नामों पर चर्चा तेज हो गई है।
टिम कुक रेस में सबसे आगे
Nvidia के सीईओ के बदलने की अटकलों के बीच एप्पल (Apple) के पूर्व सीईओ टिम कुक (Tim Cook) का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है।
Time की रिपोर्ट के मुताबिक, येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर जेफरी सोनेनफेल्ड (Jeffrey Sonnenfeld) ने एनवीडिया के भविष्य और जेनसन हुआंग के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर टिम कुक का नाम बताया है।
टिम कुक का नाम इस रेस में आने के पीछे उनका अनुभव है। स्टीव जॉब्स के बाद से 2011 से टिम कुक ने एप्पल की कमान संभाली थी। टिम के समय में एप्पल कंपनी कई ऊंचाइयों तक पहुंची।
टिम कुक का नाम इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि अब वे एप्पल के सीईओ नहीं हैं। सितंबर 2026 में वो ये पद छोड़ चुके हैं और जॉन टर्नस कंपनी के नए सीईओ बने। हालांकि टिम कुक एप्पल के बोर्ड में हैं और वाइस चेयर भी हैं।
टिम कुक के अलावा कतार में कई नाम
एनवीडिया के अगले CEO की रेस में कंपनी के ही अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम इयान बक (Ian Buck) का है। वह एनवीडिया में हाइपरस्केल और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार की जिम्मेदारी संभालते हैं।
इस लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम कंपनी की CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) का है। वह एनवीडिया के वित्तीय कामकाज की जिम्मेदारी संभालती हैं।
इनके अलावा Arm के CEO रेने हास (Rene Haas) का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं। वह पहले एनवीडिया में काम कर चुके हैं और चिप इंडस्ट्री का लंबा अनुभव रखते हैं।
यह भी पढ़ें- 'कचरे की तरह फेंक दिया पत्नी का शव...', US में नेपाली-अमेरिकी युवक हत्या का दोषी करार