'कचरे की तरह फेंक दिया पत्नी का शव...', US में नेपाली-अमेरिकी युवक हत्या का दोषी करार
अमेरिका में एक नेपाली-अमेरिकी शख्स, नरेश भट्ट, को अपनी पत्नी ममता काफ्ले की हत्या और शव के टुकड़े कर लैंडफिल ...और पढ़ें

नेपाली -अमेरिकी शख्स नरेश भट्ट की तस्वीर।
HighLights
नेपाली-अमेरिकी नरेश भट्ट पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया गया।
उसने पत्नी के शव के टुकड़े कर लैंडफिल में फेंके।
फर्स्ट-डिग्री हत्या में 12 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की जूरी ने एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया है। ये शख्स पर पत्नी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने का भी दोषी पाया गया है।
नेपाली -अमेरिकी शख्स नरेश भट्ट ने स्वीकार किया कि वो अपनी पत्नी ममता काफ्ले के शव के टुकड़े कर लैंडफिल में ठिकाने लगाया हालांकि उसने हत्या की बात से इनकार किया।
पेशे से नर्स थी पत्नी
ममता (28 साल) पेशे से नर्स थीं और 2024 में मनासास पार्क स्थित घर से लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिला। मंगलवार को भट्ट को फर्स्ट-डिग्री हत्या, शव का अपमान करने और शव को छिपाने का दोषी ठहराया गया। हत्या से इनकार करते हुए नरेश ने दावा किया कि उसे पत्नी मृत मिली थी।
हत्या के किया इनकार
उसने ऐसा अंदेशा जताया कि ऐसा लगता है कि ये आत्महत्या हो। अपनी गवाही के दौरान, भट्ट ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को उसे अपने मुख्य बेडरूम में काफ्ले का शव मिला। उसने बताया कि उसने अगले डेढ़ दिन तक शव के टुकड़े किए। इसके बाद अवशेषों को कचरे के थैलों में भरा और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
सबूत मिटाने का आरोप
अभियोजकों ने उस पर अपनी पत्नी की हत्या करने और सबूत मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सीनियर असिस्टेंट कॉमनवेल्थ अटॉर्नी सारा सामी ने कहा कि आरोपी ने ममता काफ्ले की हत्या की, उनके शव के टुकड़े किए और उन्हें कचरे की तरह ठिकाने लगा दिया।
12 मार्च को होगी सजा
सामी ने जूरी को बताया कि भट्ट ने कफले को "वर्जीनिया के लुरे में एक लैंडफिल (कचरा डालने की जगह) में दफना दिया था"। फर्स्ट-डिग्री हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी को कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्रकैद की सजा हो सकती है। उसे अगले साल 12 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।