विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सभी कार्ड हमारे पास, अगर बात करना चाहते हैं तो कॉल करें'; ट्रंप का ईरान को संदेश

Published: Sun, 26 Apr 2026 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2026 11:19 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यात्रा नहीं करेगा और ईरान को वॉशिंगटन से संपर्क करना होगा।

डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया संदेश। (फाइल फोटो)

डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया संदेश। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए यात्रा नहीं करेगा और अगर तेहरान बात करना चाहता है तो वह वॉशिंगटन से संपर्क कर सकता है। उन्होंने ने ईरान वार्ता पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि भविष्य की चर्चाएं फोन पर होंगी।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, "अगर वे बात करना चाहते हैं तो वे हमारे पास आ सकते हैं या हमें फोन कर सकते हैं। हम लोगों को 18 घंटे की यात्रा करके मिलने के लिए नहीं भेज रहे हैं।"

'बातचीत में पाकिस्तान रहेगा शामिल'

ट्रंप ने आगे कहा कि जैसे-जैसे फोन पर बातचीत के जरिए भविष्य में प्रगति होगी, पाकिस्तान इसमें शामिल रहेगा। उन्होंने कहा, "वे इसमें शामिल रहेंगे लेकिन हम यह फोन पर करेंगे।"

ईरान के मामले में उन्होंने देश को परमाणु हथियार न मिलने के अपने पुराने रुख को दोहराया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। ऐसे में मुलाकात का कोई मतलब नहीं है।"

अराघची पहुंचे थे पाकिस्तान

हालात अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं ऐसे में रविवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ओमान और पाकिस्तान का दौरा किया। सीएनएन की रिपोर्ट में ईरानी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि अराघची ओमान से पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस (इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में) पहुंचे। इस दौरे को रूस रवाना होने से पहले एक छोटा सा पड़ाव बताया गया है।

यह भी पढ़ें: '30 दिन बाद फिर होगी पार्टी', व्हाइट हाउस में फायरिंग के बाद बेखौफ ट्रंप, अब तक कितने बार हुए हमले?