मंच पर ट्रंप दे रहे थे भाषण, पीछे बैठे व्यक्ति ने उतारी उनकी नकल; वायरल हो रहा वीडियो
जॉर्जिया में एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पीछे बैठे एक व्यक्ति का उनकी मिमिक्री करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
HighLights
जॉर्जिया रैली में ट्रंप के पीछे बैठे व्यक्ति ने की मिमिक्री
युवक ने ट्रंप के हाव-भाव और भाषण की हूबहू नकल उतारी
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मिमिक्री का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल जॉर्जिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप के ठीक पीछे बैठे एक व्यक्ति ने अचानक उनकी मिमिक्री करना सुरु कर दिया। कैमरों ने युवक को ट्रंप के हाव-भाव और इशारों की हूबहू नकल करते हुए कैद कर लिया।
यह मजेदार वीडियो मैरिएटा के व्हीलर हाई स्कूल में ट्रंप की रैली के दौरान बनाया गया। सूट और लाल टाई पहने उस अनजान व्यक्ति को ट्रंप के जाने-पहचाने हाथों के इशारों, सिर झुकाने के अंदाज और चेहरे के हाव-भाव की नकल करते हुए और साथ-साथ भाषण के कुछ हिस्सों को दोहराते हुए देखा गया।
युवक ने ट्रंप की उतारी नकल
यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई यूज़र्स ने यह भी दावा किया कि बाद में वह व्यक्ति कैमरे के फ्रेम में दिखाई नहीं दिया, हालांकि यह साफ नहीं था कि उसने अपनी सीट बदल ली थी या वह बस कैमरे की नजर से ओझल हो गया।
रैली एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। ब्रॉडकास्ट फुटेज में यह भी दिखा कि ट्रंप के पीछे बैठे कुछ लोग आपस में बातें कर रहे थे, फोन देख रहे थे या भाषण के कुछ हिस्सों के दौरान ध्यान नहीं दे रहे थे।
'डिग्निफाइड ट्रांसफर सेरेमनी' में बोल रहे थे ट्रंप
यह कार्यक्रम उस समय हुआ जब ट्रंप ने डोवर एयर फोर्स बेस पर चार अमेरिकी सैनिकों के लिए आयोजित 'डिग्निफाइड ट्रांसफर सेरेमनी' में हिस्सा लिया था। ये सैनिक ईरान के साथ बढ़ते तनाव से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में मारे गए थे।
उनकी मौत के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, 'मैं बस इतना ही कहूंगा कि हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपके बच्चे से प्यार करते हैं, और उनके लिए वे यही हैं; वे उनके बच्चे हैं। बस आप अपना दिल ही उनके लिए खोल सकते हैं।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।