विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिमाग में आया कि ट्रंप को मार दो', व्हाइट हाउस के पास 3 बंदूकों के साथ वेनेजुएला का व्यक्ति गिरफ्तार

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:52 AM (IST)

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध वेनेजुएला के व्यक्ति को तीन बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

अमेरिका में तीन बंदूकों के साथ वेनेजुएला का व्यक्ति गिरफ्तार।

अमेरिका में तीन बंदूकों के साथ वेनेजुएला का व्यक्ति गिरफ्तार।

HighLights

  1. व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध वेनेजुएला का व्यक्ति गिरफ्तार।

  2. राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए दिमाग में आवाजें आने का दावा।

  3. गाड़ी से तीन बंदूकें और दर्जनों गोलियां बरामद हुईं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसे व्हाइट हाउस के पास एक गाड़ी में कई बंदूकों के साथ पकड़ा। संदिग्ध का दावा है कि उसे दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

होमलैंड सिक्योरिटी के एक बयान के अनुसार, गुरुवार रात को ये गिरफ्तारी तब हुई जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने खड़ी कार में बैठे एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।

'ट्रंप की हत्या करने के लिए दिमाग में आ रही थीं आवाजें'

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसे अपने दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे देश की राजधानी आकर रिपब्लिकन राष्ट्रपति की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध की गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी और उसके पास तीन अलग-अलग बंदूकें और दर्जनों राउंड गोलियां थीं। यह उन गिरफ्तारियों की सीरीज में सबसे ताजा मामला है, जो सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उन लोगों के खिलाफ की हैं। इन लोगों ने पिछले साल ट्रंप के दोबारा पद संभालने के बाद से उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था वेनेजुएला व्यक्ति

बयान में क्रिनोस को वेनेजुएला का एक प्रवासी बताया गया है, जो मार्च 2024 में टेक्सस के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था और अब यहां अवैध रूप से रह रहा है। डीएचएस ने बताया कि उस पर आरोप तय किए गए हैं और वह फिलहाल यूएस मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने अपने बयान में कहा, "हमारे बहादुर सीक्रेट सर्विस अधिकारियों की बदौलत व्हाइट हाउस के पास एक ऐसे अवैध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी गाड़ी में तीन हथियार थे। वह किसी को नुकसान पहुंचा पाता उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।"

यह भी पढ़ें: इस्तीफा देंगे ट्रंप के सबसे करीबी मार्को रूबियो? अब अमेरिकी विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी; बताया सच क्या है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।