विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बड़ा हादसा, SUV ने बस को मारी टक्कर; एक की मौत और 32 घायल

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Mon, 12 May 2025 09:31 AM (IST)

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक बस और SUV की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद SUV में ...और पढ़ें

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हादसे के बाद बस। फोटो- सोशल मीडिया
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हादसे के बाद बस। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बस और SUV की टक्कर।
  2. हादसे में आग का गोला बनी SUV, ड्राइवर की मौत।
  3. बस में सवार 32 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर।

लॉस एंजेलिस, एपी। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 30 लोगों को भी काफी चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा लॉस एंजेलिस में रविवार को सुबह 5 बजे हुआ, जब एक बस और SUV की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद SUV आग की चपेट में आ गई और कार में मौजूद 1 शख्स की मौत हो गई।

कहां हुआ हादसा?

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर हेसिंडा हाइट्स में यह हादसा देखने को मिला। हाइवे पर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार बस से टकराते ही SUV आग के गोले में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत और तीन घायल

2 की हालत गंभीर

कैलिफोर्निया हाइवे प्रेट्रोलिंग (CHP) ऑफिसर जैकरी सालाजार के अनुसार,

32 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 2 लोगों की हालत काफी गंभीर है। इसके अलावा कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।

यात्री ने सुनाई आपबीती

बस में सवार एक यात्री जो रनल ने बताया कि "इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। कई घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। टक्कर इतनी तेज थी कि मैं बस की पिछली सीट से सीधे नीचे जा गिरा। मेरे ऊपर कांच के टूटे हुए टुकड़े भी आ गिरे। हर तरफ बस लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।"

कैसे हुई टक्कर?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि SUV अज्ञात कारणों की वजह से अपना संतुलन खो बैठी और हाइवे की दूसरी लेन पर मौजूद ट्रैवल बस से भिड़ गई। इसके बाद बस भी हाइवे के किनारे बनी रेलिगों से जा टकराई। इस हादसे के बाद SUV में आग लग गई और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया।

बस में सवार थे 63 लोग

जैकरी सालाजार के अनुसार, बस में ड्राइवर समेत 63 लोग सवार थे। इनमें 31 लोग सुरक्षित थे, जिन्हें दूसरी बस में बिठा दिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कुछ घंटों के बाद हाइवे भी खोला जा चुका है।

यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर अमेरिका में बड़ा हादसा, मिल्वौकी में आग लगने से 4 लोगों की मौत; चार की हालत गंभीर