विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Plane Crash: कैलिफॉर्निया में प्लेन क्रैश से पायलट की मौत, विमान के गिरने से 2 घरों में भी लगी आग

Published: Sun, 04 May 2025 07:54 AM (IST)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान हादसे की खबर मिल रही है। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। ...और पढ़ें

कैलिफोर्निया में प्लेन हादसा, पायलट की मौत। फोटो- सोशल मीडिया
कैलिफोर्निया में प्लेन हादसा, पायलट की मौत। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप।
  2. प्लेन क्रैश में पायलट की गई जान।
  3. लॉस एंजिल्स से 80 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा।

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। अमेरिका में एक प्लेन अचानक से क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट की जान चली गई। वहीं क्रैश होने के बाद प्लेन 2 घरों की छत पर जा गिरा, जिससे घरों से भी धुआं उठने लगा। फायरब्रिगेड के 40 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, प्लेन गिरने के कारण घरों का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।

प्लेन गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस फौरन हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरी गली को ब्लॉक कर दिया। जिस गली में विमान गिरे थे, वहां आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- India-Pak Tension: 'सिंधु पर बांध बना तो करेंगे हमला', पाक मंत्री ने फिर दी गीदड़ भभकी

लॉस एंजिल्स के पास हुआ हादसा

यह हादसा कैलिफॉर्निया की सिमी घाटी में देखने को मिला है, जो लॉस एंजिल्स से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर है। इस घटना के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें एक घर की छत से भयानक धुआं उठते हुए देखा जा सकता है।

मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद थे। 40 से ज्यादा कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग ने भी इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है-

दोनों घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। सभी पूरी तरह सुक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, घरों को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण घर का एक बड़ा हिस्सा जल गया है।

हादसे की जांच जारी

कैलिफॉर्निया प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हादसे के दौरान पायलट की भी मौत हो गई। इस प्लेन क्रैश की वजह भी सामने नहीं आई है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस घटना की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Singapore Election: सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत, 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं