विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singapore Election: सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत, 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 04 May 2025 02:13 AM (IST)

सिंगापुर में लंबे समय से सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों ...और पढ़ें

सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत (फोटो- रॉयटर)
सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में वोंग का यह पहला चुनाव था
  2. सत्तारूढ़ पीएपी ने आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं

 पीटीआई, सिंगापुर। सिंगापुर में लंबे समय से सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है और अब यह नई सरकार बनाएगी। यह पीएपी की लगातार 14वें चुनाव में निर्णायक जीत है। 2020 के चुनाव में इसने 83 सीटें जीती थीं।

पीएपी ने आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं

प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और पीएपी ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिकी व्यापार शुल्क के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच आम चुनाव में नया जनादेश मांगा था। पीएपी ने स्वतंत्रता के बाद से ही इस देश पर शासन किया है। अब इसे अगले पांच वर्षों के लिए फिर जनादेश मिल गया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि सिंगापुर के लोगों ने भविष्य की राजनीति का फैसला करने के लिए 1,240 मतदान केंद्रों पर 97 संसदीय सीटों में से 92 के लिए अपने वोट डाले। देश में 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं।

यह सिंगापुर का 19वां चुनाव है

1948 में पहले आम चुनाव के बाद से यह सिंगापुर का 19वां चुनाव है और 1965 में स्वतंत्रता के बाद से 14वां चुनाव है। स्वतंत्रता के बाद से पीएपी ने सिंगापुर पर शासन किया है।

52 वर्षीय वोंग ने पिछले साल मई में ली ह्सियन लूंग के दो दशक बाद पद छोड़ने के बाद नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएपी ने सभी 92 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे, जबकि इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी वर्कर्स पार्टी ने आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 26 सीटों पर चुनाव लड़ा।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में वोंग का यह पहला चुनाव था

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में वोंग का यह पहला चुनाव था, जो इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।