एनवीडिया विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो के तेवर कड़े, ट्रंप को भेजे मेमो में इस्तेमाल की सख्त भाषा
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के कथित चीनी जासूस से संबंधों को लेकर अमेरिका में हलचल मची है। अमेरिकी ...और पढ़ें
-1794721763569_m.webp)
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
रुबियो ने जेनसन हुआंग के संबंधों पर सीआईए आकलन लिखा।
हुआंग के कथित चीनी जासूस से संबंधों पर चिंता जताई गई।
विवाद के बाद हुआंग ने एनवीडिया सीईओ पद छोड़ा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की प्रेम कहानी ने अमेरिका में काफी हलचल मचा रखी है। अपने जीवन में दूसरी महिला को एंट्री देने से उनकी कुर्सी तो गई ही साथ ही अमेरिका इसे अपनी सुरक्षा में खतरा मान कर जांच में जुटा है।
ऐसे में खबरें हैं कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो इस मामले के बारे में पहले से जानकारी रखते थे अब उनके तेवर और भी सख्त हो गए हैं। उन्होंने फिर से ऐलिस हुआंग के कथित चीनी जासूस होने के मामले में सीआईए के आकलन को लिखा है और इस बार उनकी भाषा और सख्त है।
'वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ (CEO) जेनसन हुआंग के एक ऐसी महिला के साथ संबंधों को लेकर CIA द्वारा तैयार किए गए खुफिया आकलन को फिर से लिखा। इस महिला पर चीनी जासूस होने का संदेह है।
मेमो में इस्तेमाल किया सख्त भाषा
रुबियो ने एक मेमो में काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया, जो अंततः हुआंग के पतन का कारण बनी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर रहे रुबियो ने सीआईए की रिपोर्ट के आधार पर ट्रंप को एक मेमो भेजा, जिसमें उन्होंने हुआंग के उस महिला के साथ संबंधों को लेकर चेतावनी दी थी।
विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने 'वाशिंगटन पोस्ट' को बताया कि मेमो तैयार करते समय रुबियो ने एजेंसी के निष्कर्षों को अपने शब्दों में और अधिक कड़े लहजे में लिखा है। इस मेमो की बातें मीडिया में लीक हो गईं, जिससे एक विवाद खड़ा हो गया। इधर, गुरुवार को जेनसन हुआंग को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा।
चीन को मिल जाए टेक्नोलॉजी तो मजबूत होगी सेना
हुआंग और ट्रंप दोनों काफी करीब आ गए थे। कई कार्यक्रमों में दोनों को साथ आसानी से साथ देखा जा सकता था। उन्होंने राष्ट्रपति से पैरवी की कि एनवीडिया को अपने कुछ एआई (AI) चिप्स चीन को बेचने की अनुमति दी जाए। उनके इस रुख की वजह से वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों और चीन के आलोचकों (चीन को लेकर सख्त रुख रखने वालों) के आमने-सामने आ गए। इन लोगों का मानना था कि अगर चीन को अमेरिका की उन्नत तकनीक मिल जाती है, तो इससे बीजिंग की सैन्य और तकनीकी क्षमताएं मजबूत हो सकती हैं।
अधिकारियों को थी नाराजगी
'द पोस्ट' ने प्रशासन के दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से बताया है कि प्रशासन के भीतर कुछ अधिकारी ट्रंप पर हुआंग के प्रभाव से नाराज थे। वो उसकी स्थिति को कमजोर करना चाहते थे। एक पूर्व अधिकारी ने अखबार को बताया कि वे राष्ट्रपति पर जेनसन के प्रभाव को खत्म करना चाहते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।