विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US: कौन बनेगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? 'नास्त्रेदमस' ने की भविष्यवाणी; बाइडन-ट्रंप को लेकर कह दी बड़ी बात

Published: Thu, 02 May 2024 05:25 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर से एलन लिक्टमैन ने भविष्यवाणी की है। एलन लिक्टमैन को अमेरिका का ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एलन लिक्टमैन ने की भविष्यवाणी।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एलन लिक्टमैन ने की भविष्यवाणी।

HighLights

  1. लिक्टमैन ने बनाया व्हाइट हाउस के लिए 13 कुंजी नाम का मॉडल
  2. 10 में से 9 में मिली है सफलता

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर से एलन लिक्टमैन ने भविष्यवाणी की है। एलन लिक्टमैन को अमेरिका का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है, जो पिछले कई चुनावों से लगातार भविष्यवाणी करते आ रहे हैं। एलन लिक्टमैन ने पिछले 10 चुनावों में भविष्यवाणी की थी, जिसमें नौ बार उनका पूर्वानुमान एकदम सटीक साबित हुआ।  

राष्ट्रपति चुनाव के लिए लिक्टमैन ने की भविष्यवाणी

एलन लिक्टमैन ने भविष्यवाणी में किसी भी नेता का साफ तौर पर नाम नहीं बताया है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक मॉडल को पेश किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय पर चुनाव के बाद किसका कब्जा होगा। उन्होंने इस मॉडल का नाम 'व्हाइट हाउस के लिए 13 कुंजी' रखा है।

कई पैमाने पर तैयार किया मॉडल

एलन लिक्टमैन ने अपने इस मॉडल को कई पैमाने पर तैयार किया है, जिसमें आर्थिक प्रदर्शन, सामाजिक स्थिरता सहित कई कारकों को शामिल किया है। मालूम हो कि अब्राहम लिंकन के युग के बाद से ही डेटा के विश्लेषण के बाद से ही लिक्टमैन भविष्यवाणी करते आए हैं। उन्होंने इस बार भी एक मॉडल को तैयार किया है, जो पारंपरिक चुनाव विशेषज्ञों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक तरीकों से हटकर है।

राष्ट्रपति बाइडन पर क्या बोले?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैंने अभी भविष्यवाणी नहीं की है। हालांकि, मैंने एक मॉडल तैयार किया है, जो लगातार 1984 के बाद से सही साबित हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 13 में से अगर छह या इससे अधिक कुंजी किसी के फेवर में जाती हैं तो उसके हारने की भविष्यवाणी की जाती है और अगर छह से कम हैं तो उनके विजेता होने की भविष्यवाणी की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में जो बाइडन को हारने के लिए बहुत कुछ गलत करना होगा। 

यह भी पढ़ेंः Weather Update: कहीं पर लू तो कुछ राज्यों में बारिश के आसार, क्या है आपके राज्य का हाल? पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।