अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, कई गाड़ियों से टकराया; देखिए Video
अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोटा विमान व्यस्त सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकरा गया। विमान ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया में सोमवार को एक छोटा विमान बीच सड़क पर लैंड हुआ। इसके बाद वह कई गाड़ियों से टकराया। पुलिस के मुताबकि, इस एयरक्राफ्ट में एयरपोर्ट तक जाने के लिए पावर ही नहीं बची थी।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें प्लेन बिजी सड़क पर लैंड करता हुआ और फिर कई गाड़ियों से टकराता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं।
प्लेन का फ्यूल टैंक हो गया लूज
पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद, एयरक्राफ्ट का दाहिना विंग एक गाड़ी से टकरा गया और प्लेन का फ्यूल टैंक लूज होकर SUV के पिछले हिस्से और गाड़ी में जा घुसा। प्लेन लैंडिंग के बाद सड़क बंद कर दी गई थी और लोगों को ट्रैफिक में और देरी होने की सलाह दी गई थी।
कब हुआ हादसा?
प्लेन गेन्सविले ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से कैंटन में चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। डिपार्चर के कुछ समय बाद, पायलट को इंजन में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उसने गेन्सविले की तरफ वापस मुड़ने का फैसला किया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
#BREAKING : Video shows the moments a small plane on a training flight made an emergency crash landing on a busy street in Gainesville, Georgia.#Georgia #Gainesville #emergency #crash #landing #Plane #street pic.twitter.com/4XfzFDVFip
— mishikasingh (@mishika_singh) February 10, 2026
यह भी पढ़ें: NASA के आर्टेमिस-2 मिशन पर लगेगा ब्रेक? जानिए WB-57 जेट क्रैश होने से कितना हुआ नुकसान
