अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों की नाव पर किया हमला, 6 की मौत
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग-तस्करों की नाव पर हमला कर छह लोगों को मार गिराया, जिससे ऐसे हमलों में मरने वालों की संख्या 157 हो गई है।
HighLights
अमेरिकी सेना ने ड्रग-तस्करी नाव पर हमला किया।
पूर्वी प्रशांत महासागर में छह लोग मारे गए।
मादक पदार्थों के तस्करों को निशाना बनाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने रविवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में एक कथित ड्रग-तस्करी बोट पर हमले में छह को मार गिराया।
यह हमला ट्रंप प्रशासन के तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान का हिस्सा है। रविवार के हमले के साथ ही सेना द्वारा किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या 157 हो गई है।
अमेरिकी सेना ने तस्करों पर किया हमला
पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में 40 से अधिक ज्ञात हमलों के संबंध में सेना के अधिकांश बयानों की तरह दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने ज्ञात तस्करी मार्गों पर मादक पदार्थों के तस्करों को निशाना बनाया। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि बोट में ड्रग्स ले जाई जा रही थी।
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग तस्करों के साथ सशस्त्र संघर्ष में है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है। लेकिन उनके प्रशासन ने नारकोटेररिस्ट को मारने के अपने दावों का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत पेश किए हैं।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में आएगी और बड़ी तेजी! 150 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने का खतरा, 55 साल बाद ऐसे हालात- एक्सपर्ट