विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुफिया नेटवर्क, सटीक निशाना और एयर डिफेंस पर हमला... हर जंग में उतरने से पहले ऐसे होती है अमेरिका की फुल-प्रूफ प्लानिंग

Published: Sun, 08 Mar 2026 02:36 PM (IST)

अमेरिका किसी भी संघर्ष में पूरी ताकत के साथ नजर आता है। अमेरिका की फुल-प्रूफ प्लानिंग, हथियार और खुफिया एजेंसी उसे दुनिया का सबसे ताकतवर डिफेंस सिस्टम बनाती हैं।

HighLights

  1. अमेरिका की युद्ध रणनीति: फुल-प्रूफ योजना और अत्याधुनिक हथियार।

  2. दुश्मन की हवाई सुरक्षा पहले तबाह करने की प्रभावी रणनीति।

  3. सटीक निशाना, खुफिया नेटवर्क और वैश्विक सैन्य ठिकानों का उपयोग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है। अमेरिका की सेना के पास अत्याधुनिक हथियार हैं, जिससे किसी भी देश के लिए अमेरिका से दुश्मनी मोल लेना भारी पड़ सकता है।

अमेरिका किसी भी युद्ध उतरने से पहले फुल-प्रूफ प्लानिंग के साथ आता है, जिससे दुश्मन के लिए उसे हराना काफी मुश्किल हो जाता है। आखिर किसी भी वॉर गेम में अमेरिका इतना ताकतवर कैसे है, आइए जानते हैं।

अमेरिका का ईरान पर हमला

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाया, जिसमें इजरायल ने भी अमेरिका का पूरा साथ दिया। अमेरिका-इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

अमेरिका इस जंग में भी ईरान पर हावी पड़ता नजर आ रहा है। लेकिन ईरान के पास भी कई मिसाइलें हैं और वो अमेरिका-इजरायल के हमलों का लगातार जवाब दे रहा है।

America Israel War with Iran Crisis (1)

एयर डिफेंस तबाह करने की ताकत

अमेरिका हमेशा ही सबसे पहले दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करना चाहता है, जिससे उसकी किसी भी मिसाइल को गिराया न जा सके।

अमेरिका ने 1991 में इराक के साथ यही किया था और ईरान के एयर डिफेंस को भी लगभग वैसा ही ध्वस्त कर रहा है। अमेरिका के लड़ाकू विमान कहीं भी हमला कर सकते हैं।

दुश्मन पर सटीक निशाना

अमेरिका की मिसाइलों की सटीकता का आधार उनमें इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी है। अमेरिका का फोकस ऐसे हथियारों के विकास पर रहा है, जो दूर से भी बिल्कुल सटीक निशाना लगा सकें।

अमेरिका के पास आज के समय में एक इंच तक की सटीकता से प्रहार करने वाले हथियार हैं। सैटेलाइट नेटवर्क और एआई की मदद से अमेरिका दूर बैठकर भी छोटे से छोटे लक्ष्य पर निशाना लगा सकता है।

America Army (1)

खुफिया एजेंसियों पर भरोसा

अमेरिका की असल ताकत केवल उसकी सेना और हथियारों ही नहीं, बल्कि खुफिया नेटवर्क भी है। अमेरिका के पास CIA और DIA जैसी खुफिया एजेंसियां हैं।

अमेरिका खुफिया एजेंसी के एजेंटों को राजनयिक या पत्रकार बनाकर विदेशों में भेजता है। इन एजेंटों के जरिए उसे दुश्मन की हर कमजोरी और ताकत की जानकारी मिलती है।

अमेरिका की ताकत- सैन्य बेस

अमेरिका के पास दुनिया के कई देशों में सैन्य बेस हैं। खाड़ी देशों की बात करें तो बहरीन में सेंट्रल कमांड है, यूएई में भी अमेरिका का एयरबेस है।

अमेरिका के ये तमाम बेस सैटेलाइट्स और एआई से जुड़े होते हैं। इनमें आपसी तालमेल के लिए आधुनिक नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें हर मिनट डिजिटल कोड्स बदल दिए जाते हैं।

America Army (2)

यह भी पढ़ें- ईरान ने इजरायल पर दागीं सॉलिड फ्यूल मिसाइल, दुश्मन के लिए मार गिराना भी मुश्किल; आखिर क्या है खासियत?

यह भी पढ़ें- भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट पर क्या बोले ट्रंप? US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने किया था बड़ा दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।