Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine war: यूक्रेन ने क्रीमिया पर दागी अमेरिकी मिसाइल, रूस ने US के राजदूत को तलब कर कहा- 'देंगे करारा जवाब'

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    यूक्रेन युद्ध में रूस ने अमेरिका पर युद्ध में सीधे दखल देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को अमेरिकी राजदूत को तलब कर लिया। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका युद्ध में यूक्रेन की ओर से प्रभावी रूप से एक पक्ष बन गया है। कहा इसका निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा। इस पर अमेरिका या यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Hero Image
    रूस ने अमेरिकी मिसाइल के प्रयोग पर उसके राजदूत को किया तलब। फाइल फोटो।

    एपी, मास्को। Russia-Ukraine war: यूक्रेन युद्ध में रूस ने अमेरिका पर युद्ध में सीधे दखल देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को अमेरिकी राजदूत को तलब कर लिया। विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि क्रीमिया पर अमेरिका निर्मित अत्याधुनिक मिसाइल एटीएसीएमएस से यूक्रेन द्वारा घातक हमला किया गया। दावा किया कि इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निश्चित रूप से देंगे जवाब- रूस

    रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका युद्ध में यूक्रेन की ओर से प्रभावी रूप से एक पक्ष बन गया है। कहा, इसका निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा। हालांकि, इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस पर अमेरिका या यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालंकि, मिसाइल हमले को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

    रूस के आक्रमण के बाद से ही यूक्रेन की सेनाएं पश्चिमी आपूर्ति वाले हथियारों पर बहुत अधिक निर्भर रही हैं। कई महीनों तक पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति में कुछ बड़े बदलावों के साथ यूक्रेन को रूस की सेना को रोकने की अनुमति देने में सैन्य सहायता महत्वपूर्ण रही है।

    हाल में अमेरिका ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति खार्कीव के बाहर से भी करने की दे दी है। इसके बाद ही रूस ने अमेरिका पर हमले में साथ देने का आरोप लगाते हुए ताजा आरोप जड़ दिया है। रूस ने यूक्रेन के क्षेत्र क्रीमिया पर 2014 में कब्जा कर लिया था।

    रूस ने ओडेसा पर तो यूक्रेन ने तेल रिफाइनरियों पर किया हमला

    रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पर सोमवार को नागरिक ढांचे पर हमला किया है। इसमें 19 वर्ष के किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। स्थानीय गवर्नर ओलेख कीपर ने कहा कि हमले से एक भंडारण सुविधा को नुकसान पहुंचा है। यहां 50 लोग काम कर रहे थे। हमले के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया।

    वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों और भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया है। हालांकि, उन्होंने इसके कोई साक्ष्य नहीं दिए।

    यह भी पढे़ंः

    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला, खार्कीव में तीन की मौत; 29 लोग घायल

    Parliament Session: लोकसभा में सीढ़ियों से गिरे काराकाट में पवन सिंह को मात देने वाले सांसद, बचाने के लिए तेजी से दौड़े अखिलेश यादव