विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Session: लोकसभा में सीढ़ियों से गिरे काराकाट में पवन सिंह को मात देने वाले सांसद, बचाने के लिए तेजी से दौड़े अखिलेश यादव

Published: Mon, 24 Jun 2024 07:59 PM (IST)

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को मात देकर संसद पहुंचने वाले सांसद राजा राम सिंह ...और पढ़ें

लोकसभा में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिरे सांसद राजा राम सिंह।
लोकसभा में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिरे सांसद राजा राम सिंह।

HighLights

  1. लोकसभा में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिरे सांसद राजा राम सिंह
  2. संभालने के लिए अचानक अपनी सीट से उठे सांसद अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Parliament Session: 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र का सोमवार को आगाज हो गया। लोकसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर ने कई सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, 18 वीं लोकसभा के पहले ही दिन सदन में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीढ़ियों से लड़खड़ाए राजा राम सिंह

दरअसल, बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को मात देकर संसद पहुंचने वाले सांसद राजा राम सिंह (Raja Ram Singh) अचानक सदन में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिर पड़े। ये वाकया उस समय हुआ, जब वह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर लौट रहे थे।

अपनी सीट से उठे अखिलेश यादव

राजा राम सिंह को लड़खड़ाते देख समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव संभालने के लिए अचानक अपनी सीट से उठ खड़े हुए। हालांकि, जब तक अखिलेश यादव उठे तब तक राजा राम सिंह संभल चुके थे। राजा राम सिंह को संभालने के लिए अचानक आगे आने वाले अखिलेश यादव का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर अखिलेश की इस प्रतिक्रिया के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

यूजर कर रहे तारीफ

वहीं, एक यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि काराकाट लोकसभा के सदस्य राजा राम सिंह कुशवाहा के पांव सदन में लड़खड़ाए तो तुरंत अखिलेश यादव सहारा देने आगे आ गए। उन्होंने आगे कहा कि यह रिश्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा।

यह भी पढ़ेंः

Parliament Session: राहुल गांधी ने 10 प्वाइंट में बताया क्यों बैकफुट पर है NDA सरकार, संसद में अखिलेश यादव ने भी बटोरी सुर्खियां

Kavach 4.0: रेल हादसों पर जल्द लगेगा ब्रेक! अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश