विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन, जिन्होंने मुसलमानों पर दिया विवादित बयान?

Published: Wed, 18 Feb 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने मुसलमानों की तुलना कुत्तों से करके विवाद खड़ा कर दिया है। पश्चिमी देशों में मुस्लिम ...और पढ़ें

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन। (फाइल फोटो)

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी देशों में मुसलमानों के प्रति नफरत लगातार बढ़ रही है। हाल ही में ये और ज्यादा देखने को मिली। इसका ताजा उदाहरण अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन का वह बयान जिसमें उन्होंने मुसलमानों की कुत्तों से की।

हालांकि, उन्होंने बाद में इसको लेकर सफाई भी दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डेमोक्रेट्स, सिविल राइट्स ग्रुप्स और दूसरों ने उनके इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की।

कौन हैं रैंडी फाइन?

रैंडी फाइन फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिध सभा के रिपब्लिकन मेंबर हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल, 1974 को टक्सन के एरिजोना में हुआ और वे केंटकी में पले-बढ़े। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री ली और बाद में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया।

राजनीति में आने से पहले, उन्होंने मैकिंसे एंड कंपनी में काम किया। फिर एकेडमिक और एग्जीक्यूटिव पदों पर गए, जिसमें कैसीनो गेमिंग सेक्टर में भूमिकाएं भी भी निभाईं।

2016 में रखा राजनीति में कदम

उन्होंने 2016 में राजनीति में कदम रखा और फ्लोरिडा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कई टर्म तक काम किया। 2024 में फ्लोरिडा सीनेट के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने अप्रैल 2025 में माइक वाल्ट्ज की जगह लेने के लिए कांग्रेस का स्पेशल इलेक्शन जीतने से पहले कुछ समय तक काम किया।

51 साल फाइन अब फ्लोरिडा के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट को रिप्रेजेंट करते हैं और फॉरेन अफेयर्स और एजुकेशन सहित हाउस कमेटियों में बैठते हैं।

फाइन के निशाने पर मुसलमान

रैंडी फाइन अपने इजरायल के समर्थन में विचारों, विदेश नीति और सांस्कृतिक बहसों में निरंतर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मई में उन्होंने इजरायली सरकार पर गाजा के लोगों को भूखे रखने का आरोप लगाने वाली रशीदा तलीब को कहा था, "अपने साथी मुस्लिम आतंकवादियों से कहना चाहिए कि वे बंधकों को छोड़ दें और सरेंडर कर दें। तब तक भूखे मरो।"

फिर जुलाई में फाइन ने रिप्रेजेंटेटिव इल्हान उमर को भी “टेररिस्ट” कहा। उन्होंने उमर का जिक्र करते हुए ऑनलाइन लिखा, “मुझे यकीन है कि इतने सारे मुस्लिम टेररिस्ट के कातिलों का स्वागत करना हमारे लिए मुश्किल है। बस शर्म की बात यह है कि आप कांग्रेस में काम करते हैं।”

फाइन ने क्या-क्या कहा?

फाइन तब से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने मुसलमानों की तुलना कुत्तों से की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर वे हमें चुनने के लिए मजबूर करते हैं तो कुत्तों और मुसलमानों के बीच चुनना मुश्किल नहीं है।”

जब से उन्होंने यह कमेंट पोस्ट किया है, कई डेमोक्रेट और सोशल एक्टिविस्ट ने इसकी निंदा की है। इससे लोगों के अंदर उनके खिलाफ गुस्सा भी भड़का।

इसके तुरंत बाद उन्होंने रेफरेंस के लिए प्रो-फिलिस्तीनी ग्रुप विदिन अवर लाइफटाइम की को-फाउंडर नर्डीन किसवानी की एक फोटो शेयर की। पोस्ट में उन्होंने कुत्तों को "अशुद्ध" बताया और कहा कि न्यूयॉर्क शहर "इस्लाम की ओर बढ़ रहा है।"

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन: ड्रग्स भरी तीन नावें तबाह, 11 की मौत