विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन: ड्रग्स भरी तीन नावें तबाह, 11 की मौत

Published: Wed, 18 Feb 2026 06:24 AM (IST)Updated: Wed, 18 Feb 2026 06:54 AM (IST)

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी के आरोपित तीन नौकाओं पर हमले किए, जिसमें 11 लोग मारे गए। यह ट्रंप प्रशासन के महीनों से चल रहे अभियान के सबसे घातक दिनों में से एक था।

अमेरिका ने ड्रग्स भरी तीन और नावें उड़ाईं, 11 मरे (फोटो- एक्स)

अमेरिका ने ड्रग्स भरी तीन और नावें उड़ाईं, 11 मरे (फोटो- एक्स)

HighLights

  1.  ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है

  2. सेना ने इस बात का कोई सुबूत नहीं दिया कि जहाज ड्रग्स ले जा रहे थे

एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी के आरोपित तीन नौकाओं पर हमले किए, जिसमें 11 लोग मारे गए। यह ट्रंप प्रशासन के महीनों से चल रहे अभियान के सबसे घातक दिनों में से एक था।

अमेरिकी सेना द्वारा सितंबर की शुरुआत से छोटी नौकाओं में ''नारकोटेररिस्ट'' कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू किए गए हमले में अब तक 145 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने तस्करी मार्गों पर अब तक करीब 42 हमले किए हैं। उसने कहा कि पूर्वी प्रशांत महासागर में चार-चार लोगों को ले जा रहे दो जहाजों पर हमला किया गया, जबकि कैरेबियन सागर में तीन लोगों को ले जा रहे एक तीसरे जहाज पर हमला किया गया। सेना ने इस बात का कोई सुबूत नहीं दिया कि जहाज ड्रग्स ले जा रहे थे, लेकिन उसने ऐसे वीडियो जारी किए जिनमें जहाजों को नष्ट होते दिखाया गया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और उसने इन हमलों को ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।