स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप बोले- पायलट सेफ है
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना का एक अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, हालांकि क्रू को सुरक्षित बचा लिया गया। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है
HighLights
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
क्रैश के बावजूद हेलीकॉप्टर का क्रू सुरक्षित बचा लिया गया।
ट्रंप ने ईरान के साथ नई न्यूक्लियर डील की उम्मीद जताई।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना का एक अटैक हेलिकॉप्टर गनशिप क्रैश हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसकी रिपोर्ट पब्लिश की थी। अब खबर है कि एक एविएशन रेस्क्यू ऑपरेशन में क्रू को सुरक्षित बचा लिया गया।
हालांकि यह हेलीकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ, इसकी असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मामले पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि पायलट ठीक हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ट्रंप बोले- डील होने वाली है
वहीं ट्रंप ने अब दावा किया है कि अगले दो हफ्ते में अमेरिका ईरान पर पूरी तरह जीत हासिल कर लेगा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने भरोसा जताया है कि नई न्यूक्लियर डील आसानी से हो जाएगी।
ट्रंप ने कहा, 'हम अभी बातचीत कर रहे हैं, और वे एक बहुत अच्छी डील करना चाहते हैं। वे हमें सब कुछ देने को तैयार हैं, वे हमें कोई परमाणु हथियार न रखने का भरोसा देने को तैयार हैं।'
ईरान की इजरायल को चेतावनी
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम वह लड़ाई जीत रहे हैं, लेकिन असल जीत अगले दो हफ्तों में मिलेगी जब हम पूरी जीत का एलान करेंगे। यह पूरी जीत होगी, यह बहुत जल्द होगा और तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी।'
उधर ईरान ने इजरायल को चेतावनी दे दी है कि अघर इजरायली सेना लेबनान में हवाई हमले करना जारी रखती है, तो दोबारा आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि शांति वार्ता को आगे बढ़ने में कोई समस्या नहीं है, बशर्ते अमेरिका ईमानदार रहे।
