विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में डेमोक्रेट्स ला रहे नया बिल, डिपोर्टेशन झेल रहे लोगों को ग्रीन कार्ड की उम्मीद

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

डेमोक्रेटिक सांसदों ने 'प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट' नामक एक नया बिल पेश किया है, जिसका उद्देश्य उन प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देना है जो अंतिम डिपोर्टेशन आदेश के बाद भी 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। 

अमेरिका में डिपोर्टेशन झेल रहे लोगों को ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद। (फोटो-AI जेनरेटेड)

अमेरिका में डिपोर्टेशन झेल रहे लोगों को ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद। (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. डेमोक्रेट्स ने 'प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट' बिल पेश किया।

  2. 10 साल से रह रहे प्रवासियों को ग्रीन कार्ड मिलेगा।

  3. 2026 में कानून बनने की संभावना फिलहाल कम।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में लंबे समय से रह रहे ऐसे प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने नया बिल पेश किया है, जिनके खिलाफ पहले से देश छोड़ने का अंतिम आदेश जारी हो चुका है। इस नये बिल का नाम प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट रखा गया है।

अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा लाभ

अंतिम डिपोर्टेशन आदेश जारी होने के बाद कम से कम 10 साल से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को इस एक्ट का लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक 10 साल बाद अंतिम डिपोर्टेशन आदेश खुद-ब खुद समाप्त हो जाएगा। डेमोक्रेटिक सांसदों ने बिल पेश करने में भारतीय मूल के 73 साल के हरजीत कौर का उदाहरण दिया। वे 30 साल कैलिफोर्निया में रहने के बाद सितंबर 2025 में अमेरिका से भारत निर्वासित कर दी गई थीं।

क्या यह कानून बनना तय ?

इस बिल के 2026 में ही कानून बनने की संभावना कम है। जनवरी 2027 में नई कांग्रेस के गठन के बाद इसे फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश हो सकती है। लेकिन डेमोक्रेटिक बहुमत, सीनेट में जरूरी समर्थन और राष्ट्रपति को मंजूरी तीनों जरूरी होंगे।

क्या है प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट ?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में जीत हासिल करने वाली डेमोक्रेट्स ने प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट नाम से एक नया कानून पेश किया है। इसका मकसद उन अप्रवासियों को स्थायी निवासी बनने का मौका देना है, जिन पर देश से निकाले जाने का खतरा है।

कैलिफोर्निया के चार सांसदों ने 19 नवंबर को यह बिल पेश किया। यह उन लोगों के लिए है जो अमेरिका में फाइनल रिमूवल, एक्सक्लूजन या डिपोर्टेशन का आदेश मिलने के बाद भी कम से कम 10 साल से लगातार रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बड़ा उलटफेर: 34 साल की विक्टोरिया ब्रोडरिक ने ट्रंप के अजेय सांसद को हराया, 361 वोटों से पलटी बाजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।