अमेरिका में बड़ा उलटफेर: 34 साल की विक्टोरिया ब्रोडरिक ने ट्रंप के अजेय सांसद को हराया, 361 वोटों से पलटी बाजी
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का परिसीमन दांव उल्टा पड़ा। 34 वर्षीय डेमोक्रेट विक्टोरिया ब्रोडरिक ने टेनेसी में स्कॉट डेसजार्लेस को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

जश्न मनातीं डेमोक्रेट विक्टोरिया ब्रोडरिक की तस्वीर (क्रेडिट -@PinkNews)
HighLights
विक्टोरिया ब्रोडरिक ने आठ बार के सांसद को हराया।
ट्रंप की पार्टी का परिसीमन दांव उल्टा पड़ा।
ब्रोडरिक ने 361 वोटों से जीत दर्ज की।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कभी-कभी सत्ता पक्ष चुनाव जीतने की उम्मीद में परिसीमन का दांव चलता है लेकिन वो उलटा पड़ जाता है। ठीक ऐसा ही हुआ है अमेरिका में। यूएस में हाल ही हुए मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का परिसीमन का दांव चुनावी मैदान में सटीक नहीं बैठा। नतीजा ये हुआ कि राष्ट्रपति ट्रंप की करारी हार हुई।
टेनेसी की कुल नौ सीटों को जीतने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने परिसीमन का सहारा लेना पड़ा। सीमाएं बदली लेकिन चुनावी नतीजा नहीं बदला। हार का आलम ये रहा कि पार्टी अपना मजबूत गढ़ भी गंवा बैठी। जनता के बीच ट्रंप के पांव ऐसे उखड़े कि आठ बार के सांसद तक को हार का मुंह देखना पड़ा।
आठ बार के सांसद को हराया
चौथी संसदीय सीट पर 34 साल की डेमोक्रेट विक्टोरिया ब्रोडरिक ने आठ बार के सांसद रहे स्कॉट डेसजार्लेस को हरा दिया। जीत की घोषणा के वक्त ब्रोडरिक 361 वोटों से आगे थीं। यहां पर कुल 1.96 लाख वोट है।
2024 में मिली हार से भी नहीं बदला रास्ता
2024 में रिपब्लिकन सांसद स्कॉट डेसजार्लेस के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। ऐसे में किसी को मैदान में नहीं उतरता देख कर ब्रोडरिक ने हिम्मत जुटाई और चुनाव लड़ने का फैसला लिया। पांच महीने की कड़ी मशक्कत के बाद भी उनके हिस्से में हार आई। ब्रोडरिक 43 फीसदी से हार गईं। असली योद्धा की तरह दुबारा से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लेते हुए उन्होंने 15 सेकेंड के बाद फिर से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
क्यों लोगों की बनी पसंद
ब्रोडरिक जब खुद मैदान में उतरीं तब उन्हें मात्र पांच महीने का वक्त मिला। इस दौरान उन्होंने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने कोई महंगे प्रचार का रास्ता नहीं चुना। लोगों की नजर में आते आते वो अपनी बात पहुंचाने में सफल रही। नौकरी के बाद और छुट्टियों के दिन वो वोटरों के बीच जाती और पुरजोर तरीके से महंगाई और अन्य मुद्दों पर बार रखतीं रही। नतीजा जल्दी ही सबके सामने है।
कैसे मैदान में उतरीं ब्रोडरिक
2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म करने के पक्ष में फैसला दिया। इनमें से तीन जज ट्रंप की ओर से नियुक्त थे। इस फैसले के वक्त वो मैटरनिटी लीव पर थीं। उन्होंने गर्भपात के अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक किया और धीरे-धीरे डेमोक्रेटिक यूनिट की अध्यक्ष बनीं। इसके साथ ही ब्रोडरिक ने पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रखा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।